इन वस्तुओं पर पड़ा कोरोना का असर, ये चीजें महंगी बेची तो कार्यवाही

कोरोना वायरस का कहर मार्केट में बिकने वाली वस्तुओं पर भी तेजी से पड़ा है कई वस्तुएं महंगी हुईं तो कई सस्ती। वहीं, दुकानदारों को अब मास्क और सैनिटाइजर सामान्य कीमत से अधिक में बेचना भी पड़ सकता है महंगा।
Coronavirus caused things to become cheaper and expensive
Coronavirus caused things to become cheaper and expensiveKavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • अनेक देशों में फैले कोरोना के चलते कुछ वस्तुएं हुई महंगी तो कुछ सस्ती

  • कई जरूरी वस्तुओं पर पड़ा कोरोना वायरस का असर

  • कोरोना वायरस से बचने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें

  • एक दम से ही बढ़ी मास्क और हेण्ड सैनिटाइजर की कीमतें

राज एक्सप्रेस। जहां कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से दुनियाभर के देशों में रहने वाले लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ा है वहीं, कई देशों की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार भी गिरते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस वायरस के चलते बाजार में बहुत सी वस्तुएं महंगी हुई हैं तो बहुत सी महंगी बिकने वाली वस्तुएं सस्ती भी हो गई हैं। चलिए एक नजर डालें, क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा...

क्या हुआ महंगा :

  • मास्क की कीमतें एक दम से तिगुनी तक बढ़ी

  • सैनिटाइजर के दाम भी हुए तीन गुने

  • एयर कंडीशनर - 5%

  • माइक्रोवेव - 4%

  • फ्रिज - 6%

  • वाशिंग मशीन - 5%

  • Xiaomi स्मार्टफोन - 5 से 10 हजार

  • सोना - 4630 रूपये महंगा

ये वस्तुएं हुई महंगी :

कोरोना वायरस का कहर मार्केट में बिकने वाली वस्तुओं पर भी तेजी से पड़ा है इनमें कई वस्तुएं महंगी हुई तो कई सस्ती। हालांकि, जो वस्तुएं महंगी हुई हैं उनमें से लग्जरी आईटम पहले से ही थोड़े महंगे थे, लेकिन अब उन वस्तुओं की कीमतें तो जैसे आसमान छू रही हैं। इन सब में एयर कंडीशनर की कीमतें 5%, माइक्रोवेव की कीमतें 4%, फ्रिज की कीमतें 6%, वाशिंग मशीन की कीमतें 5%, Xiaomi स्मार्टफोन की कीमतें 5 से 10 हजार और सोने की कीमतें 4630 रूपये तक बढ़ गई है। वहीं, इन सबके अलावा बेहद सस्ती बिकने वाले मास्क और सैनिटाइजर की कीमतें एक दम से तीन गुना तक बढ़ गई हैं।

मास्क और सैनिटाइजर हो रहे सबसे ज्यादा इस्तेमाल :

दरअसल, कोरोना वायरस का प्रकोप इतनी तेजी से बढ़ रहा है इससे बचने का फिलहाल, सबसे उचित उपाय मास्क पहनना और बार-बार हाथ धोना या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना बताया गया है। इनके अलावा इससे बचने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने का सुझाव दिया जाता है।

क्या हुआ सस्ता :

  • पेट्रोल-डीजल - 5-5 रूपये

  • हवाई यात्रा - 30% तक सस्ती

  • नॉन-वेज (चिकन) - 50% तक सस्ती

  • चायपत्ती - 40% तक सस्ती

ये वस्तुएं हुईं सस्ती :

मार्केट में बिकने वाली कुछ ऐसी भी वस्तुएं सस्ती हुई हैं जिनकी कीमतें बहुत कम केस में घटती हैं। इनमें सबसे पहला नाम पेट्रोल-डीजल का है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें 5-5 रूपये तक घटी हैं। वहीं, हवाई यात्राएं भी काफी सस्ती हो गई हैं। यदि कोई भी यात्री 24 घंटे के अंदर अर्जेट में बुकिंग करता है तो उसे, हवाई यात्रा प्रदाता कंपनियों द्वारा 30% तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा यदि नॉनवेज की बात की जाये तो, इसकी कीमतें इतनी अधिक घटी हैं, जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं ही होगी। मार्केट का हाल यह है कि, जगह-जगह नॉनवेज की सेल लगा कर 200 रूपये किलों में बिकने वाला चिकन 70-80 रूपए किलों में बिक रहा है। इसके अलावा चाय की पत्ती की कीमतें भी 40% तक कम हुई हैं।

भारत सरकार की अधिसूचना :

भारत सरकार द्वारा 13 मार्च को एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसके अनुसार, मास्क और हेण्ड सैनिटाइजर को आवश्यक वस्तुओं की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है। साथ ही कलेक्टर श्री तरूण पिथोड़े द्वारा जिले के सभी ड्रग निरीक्षक मेडिकल स्टोर्स की लगातार जांच करने के आदेश दिये हैं। इन आदेशों के साथ ही इस अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि, सभी मेडिकल स्टोर्स पर मास्क और हेण्ड सैनिटाइजर की आवश्यक रूप से रखें और उन्हें ये निर्देश दिए हैं कि, मास्क और हेण्ड सैनिटाइजर उचित कीमतों में ही बेंचे। यदि कोई विक्रेता मास्क और सैनिटाइजर को अधिक दामों में बेचता पाया गया या उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई तो, उस विक्रेता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी और उसे सजा दी जायेगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com