Bitcoin समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी पर Omicron का असर, फिर दर्ज हुई गिरावट

क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) एक ऐसी करेंसी है, जिसमें उतार-चढाव देखने को मिलता रहता है। वहीं, आज Bitcoin समेत अन्य दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट देखने को मिली है।
Bitcoin समेत अन्य दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में देखने मिली भारी गिरावट
Bitcoin समेत अन्य दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में देखने मिली भारी गिरावटSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) एक ऐसी करेंसी है, जो ज्यादातर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। इसको लेकर कई नियम निर्धारित किए गए हैं। क्योंकि, कई देशों में इसे इल्लीगल माना जाता है। क्रिप्टोकरेंसी में सबसे ज्यादा नाम जो सुना जाता है वो बिटकॉइन (Bitcoin) का है और बिटकॉइन आज कल काफी ट्रैंड में चल रहा है। आज कल आपने हर किसी को बिटकॉइन में इन्वेस्ट करने की बात कहते सुना होगा। बीते कुछ दिनों में Bitcoin समेत अन्य दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में दो बार गिरावट दर्ज होने के बाद आज एक बार फिर इनमे गिरावट दर्ज की गई है।

Bitcoin में दर्ज की गई गिरावट :

दरअसल, पिछले दिनों मोदी सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा ऐलान किया उसके बाद भारत में सभी निजी क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाने को लेकर संसद में एक बिल पेश किया गया। उसके बाद क्रिप्टो मार्केट के नंबर वन पर रहने वाली वर्चुल क्वॉइन Bitcoin सहित अन्य दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अब Bitcoin में दर्ज की गई गिरावट का कारण कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) को बताया जा रहा है। हालांकि, इस खबर का असर अन्य इथेरियम और डॉजक्वाइन क्वॉइन पर भी देखा गया है। इनमें भी भारी गिरावट देखने को मिली है।

Omicron के चलते दर्ज हुई गिरावट :

बताते चलें, कोरोना के नए Omicron वेरिएंट का खतरा अब सिर्फ भारत में नहीं पूरी दुनिया में बढ़ने लगा है। इसी बीच Bitcoin के साथ ही अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में आज सप्ताह के पहले दिन गिरावट देखने को मिली है। बता दें, Bitcoin की कीमत डॉलर में आज दर्ज हुई गिरावट के बाद वह 48,000 डॉलर से नीचे आ पहुंची है। इस मामले में जानकारी देते हुए क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स (WazirX) ने बताया है कि, Bitcoin दोपहर बाद 1 बजे करीब 3.30% गिरावट के साथ 47,955 डॉलर पर ट्रेड करता नजर आया।

क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट :

  • Bitcoin में गिरावट :

जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, 'दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में जो गिरावट दर्ज की गई है। उसके तहत Bitcoin की कीमत में 3.30% तक की गिरावट दर्ज की गई और वह इसी आंकड़े पर कारोबार करता नजर आया है। इसी गिरावट के साथ Bitcoin 47,955 डॉलर के स्तर तक आ पंहुचा। जबकि, 10 नवंबर को यह डिजिटल करेंसी जबरदस्त तेजी के साथ 69,000 डॉलर के पार थी।

  • Ethereum में गिरावट :

बताते चलें, Bitcoin के बाद दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम (Ethereum ) मानी जाती है। इस की कीमत में शनिवार को 4% तक की गिरावट के बाद यह 4053.33 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इसकी क्रिप्टोकरेंसी ने नवंबर में अपना ऑल टाइम हाई लेवल छुआ था।

  • Dodgecoin REN में गिरावट :

तीसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी डॉजक्वाइन (Dodgecoin) की कीमत में 7.81% की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के बाद यह 13 रुपये के आसपास ट्रेड करती नजर आई। बता दें, यह मजाक के तौर पर शुरू हुई मीम क्रिप्टोकरेंसी के नाप से भी जानी जाती है।

  • अन्य क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट :

अन्य क्रिप्टोकरेंसी कि बात करें तो, REN की कीमत में 21.67% की गिरावट देखने को मिली है। जबकि, ALICE में 18%, SHIBA INU में 8.30% और LUNA में 17.56% कि गिरावट दर्ज हुई है। बता दें, इन तीनों के अलावा बिनान्से क्वाइन, पोल्काडॉट, शीबा इनु और लाइट क्वाइन में भी गिरावट दर्ज की गई है।

ALGO और BAT में दर्ज कि गई बढ़त :

  • ALGO में सबसे ज्यादा 9.51% की बढ़त दर्ज कि गई।

  • BAT में 4.89% की बढ़त दर्ज कि गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com