Bitcoin सहित लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसी में दर्ज हुई भारी गिरावट
Bitcoin सहित लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसी में दर्ज हुई भारी गिरावटSyed Dabeer Hussain - RE

Bitcoin सहित लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसी में दर्ज हुई भारी गिरावट

आज कल आपने हर किसी को बिटकॉइन में इन्वेस्ट करने की बात कहते सुना होगा। काफी लोकप्रियता होने के बाद भी बीते कुछ समय से Bitcoin में गिरावट दर्ज की जा रही है और गिरावट का ये दौर अब भी जारी है।

राज एक्सप्रेस। क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) एक ऐसी करेंसी है, जो ज्यादातर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। इसको लेकर कई नियम निर्धारित किए गए हैं। क्योंकि, कई देशों में इसे इल्लीगल माना जाता है। क्रिप्टोकरेंसी में सबसे ज्यादा नाम जो सुना जाता है वो बिटकॉइन (Bitcoin) का है और बिटकॉइन आज कल काफी ट्रैंड में चल रहा है। आज कल आपने हर किसी को बिटकॉइन में इन्वेस्ट करने की बात कहते सुना होगा। काफी लोकप्रियता होने के बाद भी बीते कुछ समय से Bitcoin में गिरावट दर्ज की जा रही है और गिरावट का ये दौर अब भी जारी है।

Bitcoin में फिर दर्ज हुई गिरावट :

दरअसल, पिछले साल के दौरान मोदी सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा ऐलान किया उसके बाद भारत में सभी निजी क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाने को लेकर संसद में एक बिल पेश किया गया था। उसके बाद से ही क्रिप्टो मार्केट के नंबर वन पर रहने वाली वर्चुल क्वॉइन Bitcoin सहित अन्य दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में कई बार गिरावट दर्ज की जा चुकी है वहीं, आज शनिवार को एक बार फिर Bitcoin की कीमत में दर्ज हुई गिरावट के बाद यह 39,000 के स्तर से भी नीचे आ पहुंची। हालांकि, यह गिरावट Bitcoin के साथ ही अन्य क्रिप्टोकरेंसी में भी दर्ज की गई है। इस हिसाब से ईथर और मीम में भी गिरावट देखने को मिली है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट :

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, 'बाजार से प्रोत्साहन वापस लेने के फेडरल रिजर्व के इरादे से, दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी को भारी नुकसान हुआ। Bitcoin की कीमत शुक्रवार को 12% से अधिक टूट गई और 36,000 डॉलर से गिरकर जुलाई के बाद के अपने निम्नतम स्तर पर आ गई। Bitcoin नवंबर में अपने पीक पर था, तब से अब तक यह 45% नीचे आ चुका है।' एक नजर यदि पूरे क्रिप्टो मार्केट पर डाली जाए तो, मार्केट वैल्यू को 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

क्रिप्टो-केंद्रित स्टॉक में गिरावट :

ब्लूमबर्ग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार से ही क्रिप्टो-केंद्रित स्टॉक (Crypto Centric Stock) में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस दौरान ऐसा भी हुआ था जब कॉइनबेस ग्लोबल इंक (Coinbase Global Inc) में लगभग 16% की गिरावट आई और 2021 के वसंत में पब्लिक डेब्यू करने के बाद से यह अपने निम्नतम स्तर पर आ गया। इसी तरह MicroStrategy Inc. ने 18% की गिरावट दर्ज की। Bitcoin सहित अन्य डिजिटल करेंसी-

  • लगातार गिरावट के बीच जारी रखते हुए Bitcoin की कीमत शनिवार को 9.4% की गिरावट के साथ 36,436.88 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई। जबकि इसमें साल की शुरुआत से ही 14% की गिरावट दर्ज की गई थी।

  • Ethereum की कीमत 12.1% की गिरावट के साथ 2,593.50 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई।

  • Binance Coin की कीमत 9.9% की गिरावट के साथ 386.64 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई।

  • Cardano की कीमत 8.6% की गिरावट के साथ 1.14 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई।

  • सोलाना की कीमत 12.4% की गिरावट के साथ 111.59 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई।

  • Dogecoin की कीमत 7% की गिरावट के साथ 0.143498 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई।

  • शीबा इनु की कीमत 15.6% की भारी गिरावट के साथ 0.00002218 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई।

गौरतलब है कि, इससे पहले कोरोना के नए Omicron वेरिएंट के चलते भी Bitcoin के साथ ही अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट देखने को मिली थी। तब, Bitcoin की कीमत दर्ज हुई गिरावट के बाद वह साल की शुरुआत के दिनों में 48,000 डॉलर से नीचे आ पहुंची थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com