दिल्ली सरकार के आज के शुभारंभ से घर बैठे मिलेंगी 33 सुविधाएं

दिल्ली सरकार ने आज एक बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली वासियों को RTO सेवा सहित कुल 33 सुविधाएं घर बैठे प्राप्त हो सकेंगी। यानी अब लोगों को RTO की लंबी लाइनों में लगने से छुटकारा मिल जाएगा।
दिल्ली सरकार के आज के शुभारंभ से घर बैठे मिलेंगी 33 सुविधाएं
दिल्ली सरकार के आज के शुभारंभ से घर बैठे मिलेंगी 33 सुविधाएं Syed Dabeer Hussain - RE

दिल्ली, भारत। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली वासियों के हित के लिए कोई न कोई कदम उठती आई है। इसी कड़ी में पिछले कई सालों में दिल्ली में कई तरह के बदलाव भी हुए हैं। वहीं, अब दिल्ली में फिर से बड़ा बदलाव किया गया है। हालांकि, इस बदलाव से दिल्लीवासियों को आसानी हो जाएगी क्योंकि, अब उन्हें RTO से संबधित और कई सुविधाओं सहित कुल 33 सुविधाएं घर बैठे प्राप्त हो सकेंगी। यानी अब लोगों को RTO की लंबी लाइनों में लगने से छुटकारा मिल जाएगा।

घर बैठे मिलेगी 33 सुविधाएं :

दरअसल, आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन विभाग को फेसलेस (पूरी तरह से आनलाइन) किए जाने की सुविधा का शुभारंभ किया। इसी की साथ आज से IP एस्टेट दफ्तर से फेसलेस सेवाओं का शुभारंभ हो गया है। यानी अब तक आप जिन कामों के लिए लंबी लंबी लाइन लगा कर खड़े होते थे, वह सभी काम अब घर बैठे हो सकेंगे। इस सुभारंभ के मौके पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा भी मौजूद रहे। बता दें, परिवहन विभाग इस व्यवस्था के लिए पिछले 6 साल से काम कर रहा था, जिसके लिए अब जाकर सफलता मिली है। इस सफलता के बाद दिल्ली में अब घर बैठे DLसमेत 33 सुविधाएं मिलेंगी। इसका शुभारंभ करते हुए दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि,

आज दिल्ली सरकार के लिए खास दिन है। मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं कि, आज परिवहन विभाग को पूरी तरह से आनलाइन किया जा रहा है। इससे पहले सरकार की 150 से अधिक सेवाएं लोगों को घर पर मिल रही हैं। आज की सेवा भी ऐतिहासिक है। अब दफ्तर बंद हो रहे हैं। अभी तक अमेरिका में ऐसा हो रहा था अब दिल्ली में हो रहा है। अब दो कामों के लिए परिवहन विभाग में आना होगा। लाइसेंस के टेस्ट के लिए और फिटनेस के लिए आना होगा और किसी कार्य के लिए नहीं। आजादी को आज 75 साल हो गए हैं। मगर सही में आजादी तब मिलेगी जब भ्रष्टाचार और दलाली से आजादी मिलेगी। अब इसके लिए काम शुरू हो चुका है।

अरविंद केजरीवाल, दिल्ली मुख्यमंत्री

परिवहन मंत्री का कहना :

शुभारंभ के मौके पर उपस्थित परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि, 'आज हम सभी के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज हम जो कर रहे हैं यह आने वाले समय में दूसरे राज्यों में इसे किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इसे कर पाने में सफल हुए हैं। हमने इस व्यवस्था को शुरू करने के लिए बहुत लंबा ट्रायल किया है। 19 फरवरी से हम परिवहन विभाग की 33 सेवाएं फेसलेस करने में लगे रहे। सेवाएं 90 फीसद से अधिक आनलाइन कर दी हैं। दिल्ली देश का पहला राज्य है जहां पर ई-लर्निंग लाइसेंस को शुरू किया गया है।'

परिवहन आयुक्त का कहना :

इस मौके पर सभी ने अपने विचार प्रकट किए। इसी दौरान परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि, '2015 में परिवहन कार्यालयों में लंबी लाइनें लगती थीं। फिर धीरे धीरे परिवहन विभाग को आनलाइन किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। आज हम विभाग को पूरी तरह से आनलाइन करने की स्थिति में पहुंचे हैं। मुख्य सचिव विजय देव ने कहा कि फेसलेस सेवा दिल्ली के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। लोगों का जीवन यापन आसान हो जाएगा।'

गौरतलब है कि, दिल्ली में आज हुए इस सुभारंभ से 33 सुविधाएं घर बैठे उपलब्ध होगी। इन सुविधाओं में ऑनलाइन आवेदन के जरिए डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर पैसेंजर सर्विस व्हीकल बैज सहित कई सेवाएं शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com