केजरीवाल सरकार ने VAT घटाकर दिया दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा, पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

दिवाली पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा कर बहुत बड़ा तोहफा दिया था। इसी तर्ज पर अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर VAT घटा कर दिल्ली वासियों को बड़ा तोहफा दिया है।
केजरीवाल सरकार ने VAT घटाकर दिया दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा
केजरीवाल सरकार ने VAT घटाकर दिया दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफाSyed Dabeer Hussain - RE

दिल्ली, भारत। सालभर से देश में दो चीजें थमने का नाम नहीं ले रहीं थीं, कोरोना का कहर और पेट्रोल-डीजल के दाम। इन दिनों देश में कोरोना संकट के बादल तो छंटते नजर आ रहे हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें अब एक बार फिर लगातार बढ़ रही थीं। हालांकि, दिवाली पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा कर वाहन चालकों को बहुत बड़ा तोहफा दिया था। इसी तर्ज पर अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर VAT (वैट) घटा कर दिल्ली वासियों को बड़ा तोहफा दिया है।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला :

इस साल की शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जंगल में आग की तरह बढ़ती चली जा रही थीं, लेकिन कई महीनों बाद दिवाली पर जन केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया तब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी दर्ज होगी। वहीं, अब दिल्ली कि केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर VAT घटाने की घोषणा हुई है। इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में आठ रुपए तक की कमी दर्ज की गई है। ख़बरों की मानें तो, दिल्ली मंत्रिमंडल ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट 30% से घटाकर 19.4% करने का फैसला किया है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कि नई कीमतें आज आधी रात यानी गुरुवार से लागू कर दी जाएंगी।

क्यों बढ़ती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें ?

हर किसी के दिमाग में यह सवाल जरूर उठता है कि, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं। तो आपको बता दें, इसके दो मुख्य कारण हैं,

  • भारत में ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगने वाला टैक्स

  • डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी

आपको बता दें कि, भारत में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीलर कमीशन की कीमत शामिल रहती हैं। इस सबके आधार पर प्रतिदिन 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती हैं। इसके अलावा ज्ञात हो कि, हर दिन पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें तय की जाती हैं। इस दौरान इन कीमतों में कमी या बढ़ोतरी दोनों हो सकती हैं।

रोज सुबह तय की जाती हैं कीमतें :

पेट्रोल की कीमतें क्रूड ऑइल की कीमतों पर डिपेंड करती हैं। इसका मतलब यह हुआ यदि क्रूड ऑइल की कीमतों में कमी आती है तो ऑटोमेटिक पट्रोल की कीमतों में भी कमी आ जाती है। बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह ही तय की जाती हैं, यह कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) की कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं। पेट्रोल और डीजल की प्रमुख कंपनियां इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) है और यह सभी कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित कर देती हैं। निर्धारित की गई कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जुड़ने से यह दोगुनी हो जाती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com