नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के 20 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन (DMRC) के 20 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। इस बारे में DMRC ने जानकारी दी है।
Delhi Metro's 20 employees Corona Positive
Delhi Metro's 20 employees Corona PositiveSocial Media

नई दिल्ली। भारत में दिनप्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में हर दिन कोरोना पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। वहीं, अब दिल्ली मेट्रो के भी 20 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। इस बारे में DMRC ने जानकारी दी है।

दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव :

दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन (DMRC) के 20 कर्मचारी कोरोना से ग्रसित होने की पुष्टि हुई है। खबरों के अनुसार, उनमे कोरोना के अब लक्षण काफी कम हो रहे है। साथ ही इन लोगों में लगातार सुधार भी हो रहा है। बताते चलें देश में लागू किए गए पहले लॉकडाउन से लेकर अब तक दिल्ली मेट्रो की सभी सर्विस बंद है। साथ ही अभी यह भी नहीं बताया जा सकता है कि, मेट्रो कब चलेगी।

DMRC का बयान :

दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन (DMRC) द्वारा एक बयान जारी कर कहा गया है कि, हम मेट्रो को एक बार फिर से पटरियों पर वापस लाने की तैयारियों में लगातार लगे हुए है। DMRC के बयान के अनुसार, वह केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने के इंतजार में है। इन्हीं तैयारियों के दौरान ही हमें हमारे इन कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। जिस तरह आज पूरा देश कविड -19 जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रहा है, वैसे ही हम भी लड़ रहे हैं। इसके अलावा DMRC अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर एक लाइन पोस्ट की गई है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

DMRC ने अपने ट्विट में कहा है कि,

'यह दोस्ती हम नहीं तोडेंगे। बस छह फीट की दूरी रखेंगे।'

DMRC ने अपने अन्य ट्विट में कहा है कि,

देश के बाकी हिस्सों के साथ, DMRC भी कोविद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है - 19. दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों ने सेवाओं की अंतिम बहाली के लिए सभी तत्परता में मेट्रो प्रणाली को बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों को वापस करने में अनुकरणीय लचीलापन दिखाया है।

मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com