गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो की सर्विस में किए गए बदलाव

इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को ध्यान में मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली मेट्रो की सर्विस में कुछ बदलाव किए गए हैं।
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो की सर्विस में किए गए बदलाव
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो की सर्विस में किए गए बदलावSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। देश में पिछले कुछ समय में कोरोना के चलते लगातार कई महीनों तक मेट्रो की सेवाएं बंद रही थीं। हालांकि, कुछ नए नियमों के साथ सेवाएं शुरू कर दी गई थीं। वहीं, अब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को ध्यान में मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली मेट्रो की सर्विस में कुछ बदलाव किए गए हैं। यदि आप दिल्ली के रह वासी हो और मेट्रो से रेगुलर यात्रा करते हो तो जरूर जान लें कि, दिल्ली मेट्रो की तरफ से क्या किए गए हैं।

दिल्ली मेट्रो की सर्विस में किए गए बदलाव :

दरअसल, हर साल देश में गणतंत्र दिवस के मौके पर कार्यक्रम होते हैं जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। 26 जनवरी को 72वें गणतंत्र दिवस समारोह में राजपथ पर हर बार की तरह इस साल भी परेड निकाली जाएगी। वहीं, इस साल सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो की सर्विस में बदलाव किये गए हैं। इस बारे में दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि, सुरक्षा व्यवस्था के तहत ये अहम बदलाव करने का फैसला लिया गया है। यह बदलाव निम्लिखित हैं।

  • मेट्रो के पार्किंग स्थल 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से 26 जनवरी दोपहर 2 बजे तक बंद रखे जाएंगे।

  • हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली' मेट्रो लाइन पर मेट्रो का संचालन भी आंशिक रूप से किया जाएगा।

  • कुछ मेट्रो स्टेशन के गेट भी बंद रखे जाएंगे।

  • केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।

  • केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल सिर्फ यात्रियों के इंटरचेंज किया जा सकेगा।

  • पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर 26 जनवरी को सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेगा।

72वां गणतंत्र दिवस :

बताते चलें, इस साल भारतवासी 72वां गणतंत्र दिवस मानाने जा रहे हैं। इस मौके पर 32 झांकियों की झलक देखने को मिलेंगी। जिसमें लद्दाख , गुजरात, असम, तमिल नाडु, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, त्रिपुरा , वेस्ट बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश जैसे अलग अलग प्रदेशों, मंत्रालय और महत्त्वपूर्ण विभाग की झांकियां देखने को मिलेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com