दिल्ली में लॉकडाउन के चलते 6 दिन फिर बंद होंगी कुछ स्तर पर मेट्रो सेवाएं

एक बार फिर कोरोना के चलते ही दिल्ली की मेट्रो सेवाएं रद्द होती नजर आ रही हैं। क्योंकि, दिल्ली में 6 दिनों का लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इस दौरान DMRC कुछ मेट्रों को भी रोकने वाली है।
दिल्ली में लॉकडाउन के चलते 6 दिन फिर बंद होंगी कुछ स्तर पर मेट्रो सेवाएं
दिल्ली में लॉकडाउन के चलते 6 दिन फिर बंद होंगी कुछ स्तर पर मेट्रो सेवाएंSocial Media

दिल्ली। पिछले साल कोरोना के चलते काफी समय तक रेलवे सहित मेट्रो सेवाएं भी बंद रहीं। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल के खिलाफ देशभर में पिछले दिनों काफी विरोध प्रदर्शन चला। इन विरोध प्रदर्शन और आंदोलन के चलते DMRC ने कुछ मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया था। वहीं, अब एक बार फिर कोरोना के चलते ही दिल्ली की मेट्रो सेवाएं रद्द होती नजर आ रही हैं। क्योंकि, दिल्ली में 6 दिनों का लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इस दौरान DMRC कुछ मेट्रों को भी रोकने वाली है।

दिल्ली में फिर बंद होंगी मेट्रो सेवाएं :

दरअसल, पिछले साल कोरोना के चलते काफी समय तक मेट्रो सेवाएं बंद रही थीं। वहीं, अब जब दिल्ली में सोमवार की रात से ही लॉकडाउन अगले सोमवार की सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। क्योंकि, दिल्ली में कोरोना का आंकड़ा और मौत की दर तेजी से बढ़ रही है। इसलिए लॉकडाउन के चलते इन 6 दिनों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक बार फिर से मेट्रों सेवाएं कुछ स्तर पर बंद करने का ऐलान कर दिया है।

एक घंटे के अंतराल पर चलेगी ट्रेनें :

बताते चलें, देश के कुछ राज्यों में कोरोना का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ता नजर आरहा है। इन्हीं में देश की राजधानी दिल्ली भी शामिल है। इसलिए ही दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आज से लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया है। इन्हीं बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए DMRC ने एक बार फिर मेट्रो को लेकर बढ़ा फैसला किया है। इस फैसले के तहत दिल्ली मेट्रो की सेवा हर दिन की तरह नहीं चलाई जाएंगी। मेट्रों अब इन दिनों सुबह और शाम के वक्त आधे घंटे के अंतराल और बाकी समय में एक घंटे के अंतराल पर चलेगी।

क्या रहा समय ?

दिल्ली में लागू लॉकडाउन के यह 6 दिन मेट्रो सभी रूटों पर सुबह 8 से 10 बजे के बीच और शाम को 5 बजे से 7 बजे के बीच आधे घंटे के अंतराल पर चलाई जाएंगी। इसके अलावा बाकी समय के बीच मेट्रो सेवा एक घंटे के अंतराल पर चलेगी। दिल्ली मेट्रो (DMRC) द्वारा जानकारी दी गई है कि, 'सभी रूट पर इसी टाइम पर मेट्रो सेवा चालू रहेगी। लॉकडाउन के दौरान जिनको सफर करने की छूट है वही यात्री सफर कर सकेंगे।'

गौरतलब है कि, देश के अन्य राज्यों के साथ ही राजधानी में भी कोरोना की नई लहर से हालात काफी बिगड़ते नजर आरहे हैं। इन हालातों को मद्देनजर रखते हुए उप-राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मीटिंग के बाद सोमवार की सुबह लॉकडाउन का फैसला लिया गया। इस फैसले के तहत दिल्ली में 6 दिनों का लॉकडाउन सोमवार रात दस बजे अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com