दिल्ली : यातायात व्यवस्था बिगड़ने से बंद हुए मेट्रो के कई स्टेशन

लॉकडाउन के दौरान काफी महीनों बंद रही दिल्ली मेट्रो की सेवा अब एक बार फिर बंद पड़ गई है, लेकिन आज मेट्रो के कई स्टेशन यातायात व्यवस्था बिगड़ने के चलते बंद हुए हैं।
दिल्ली : यातायात व्यवस्था बिगड़ने से बंद हुए मेट्रो के कई स्टेशन
दिल्ली : यातायात व्यवस्था बिगड़ने से बंद हुए मेट्रो के कई स्टेशनSyed Dabeer Hussain - RE

दिल्ली। यदि आप दिल्ली के निवासी हो और मेट्रो में आपका रेगुलर आना जाना है तो, यह खबर हो सकती है आपके काम की। क्योंकि, लॉकडाउन के दौरान काफी महीनों बंद रही दिल्ली मेट्रो की सेवा अब एक बार फिर बंद पड़ गई है। बता दें, इससे पहले दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 30 और 31 जनवरी के लिए येलो लाइन पर भी बंद की गई थीं, लेकिन आज यातायात व्यवस्था बिगड़ने के चलते बंद हुई है।

मेट्रो स्टेशन किए गए बंद :

दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सूचना देते हुए बताया है कि, देश की राजधानी दिल्ली में हुए किसान आंदोलन के चलते यहां यातायात की व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ गई है। जिसके कारण दिल्ली में कई स्थानों पर घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने टिकरी बॉर्डर, ब्रिगेडियर होशियर सिंह, बहादुरगढ़ सिटी और पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन को बंद करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं इन स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए हैं और इन मेट्रो स्टेशनों पर किसी भी यात्री का प्रवेश निषेध कर दिया गया है। साथ ही कोई यहाँ से होकर बाहर भी नहीं जा सकेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया :

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि, 'ISBT आनंद विहार से गाजीपुर की ओर जाने वाली सड़क संख्या 56 पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। कई जगहों से ट्रैफिक में बदलाव किए गए हैं। रास्ते बंद होने और ट्रैफिक रूट में बदलाव होने से अक्षरधाम के आसपास लंबा जाम लग गया है। पुलिस द्वारा आनंद विहार, अक्षरधाम की तरफ जाने से बचने की सलाह दी है।' बता दें, गाजीपुर बॉर्डर पूरी तरह से बंद होने से चलते कई रास्तों में ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इसके कारण मेट्रो सेवाओं के साथ ही अन्य कई और मुश्किलें भी दिल्लीवासियों को झेलना पड़ रही है।

DMRC का कहना :

किसान आंदोलन में किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए DMRC ने कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं। DMRC का कहना है कि, 'सुरक्षा कारणों को देखते हुए मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। जिन मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है उनमें ब्रिगेडियर होशियर सिंह मेट्रो स्टेशन, बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन, पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन और टिकरी बॉर्डर शामिल हैं।'

दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ रही किसानों की संख्या :

बताते चलें, 26 जनवरी के बाद हुई हिंसा के बाद भी किसानों का आंदोलन जारी है और इसी के चलते दिल्ली के गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर किसानों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। यह सभी किसान यहां आंदोलन जारी रखने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत के कहने पर गाजीपुर बॉर्डर पर जमा हुए हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं हुआ है, जब किसान आंदोलन के चलते मेट्रो की सेवाओं में रुकावट आई हो। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए हैं। यहां बॉर्डर पर लोहे के बैरिकेड्स, सीमेंट, लोहे के ब्लॉक, पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com