दिल्ली : पिंक और ग्रे लाइन पर अगले हफ्ते से मेट्रो के चलने की उम्मीद

अब दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब पिंक लाइन पर भी मेट्रो चलने की अनुमति मिल गई है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने अगले हफ्ते से पिंक और ग्रे लाइन पर मेट्रो चलने की उम्मीद जताई है।
दिल्ली : पिंक और ग्रे लाइन पर अगले हफ्ते से मेट्रो के चलने की उम्मीद
दिल्ली : पिंक और ग्रे लाइन पर अगले हफ्ते से मेट्रो के चलने की उम्मीदSyed Dabeer Hussain - RE

दिल्ली। देश में घटते-बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच में राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में अब लम्बे समय तक लॉकडाउन रहने के बाद जब कई छूट मिलना शुरू हुई तब राज्य की केजरीवाल सरकार ने कोरोना की स्थिति को देखते हुए दिल्‍ली में मेट्रो ट्रेनों की शुरुआत की अनुमति दे दी थी। वहीं, अब दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब पिंक लाइन पर भी मेट्रो चलने की अनुमति मिल गई है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने अगले हफ्ते से पिंक और ग्रे लाइन पर मेट्रो चलने की उम्मीद जताई है।

पिंक लाइन पर भी चलेगी मेट्रो :

दरअसल, दिल्लीवासियों का काफी समय का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। क्योंकि, दिल्ली में पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी से मयूर विहार पॉकेट-एक तक मेट्रो चलाने को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) के संरक्षा आयुक्त ने मंजूरी दे दी है। पिंक लाइन पर पर मेट्रो के चलने से यमुनापार के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, पिंक लाइन पर मेट्रो का परिचालन अगले सप्ताह तक शुरू होने की उम्मीद है। बता दें, शिव विहार से मजलिस पार्क तक जाने वाली पिंक लाइन पर पड़ने वाले मात्र 290 मीटर के त्रिलोकपुरी से मयूर विहार पॉकेट-एक के इस खंड को अब तक मेट्रो से नहीं जोड़ा जा सका था।

ग्रे लाइन पर भी शुरू होगी मेट्रो :

बताते चलें पिंक लाइन के साथ ही अब दिल्ली मेट्रो ग्रे लाइन पर नजफगढ़ से ढांसा बस स्टैंड के बीच भी चलाई जाएगी। इसका परिचालन भी अगले सप्ताह से ही शुरू होने की उम्मीद है। इन मेट्रो के शुरू होने से द्वारका से ढांसा बस स्टैंड तक जाने आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और सुविधा हो जाएगी। खबरों की मानें तो, बीच में आ रहे रिहायशी मकानों के चलते कई साल से मेट्रो लाइन को जोड़ने में दिक्कत आरही थी। इसके बाद जैसे ही गतिरोध दूर हुआ तो DMRC ने बिना किसी देरी के इस खंड को जोड़ने काम कर दिया। इस ट्रेक पर मेट्रो के शुरू होने के बाद उत्तरी दिल्ली से नोएडा तक आने जाने वालों को आसानी होगी।

DMRC का कहना :

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि, 'सब ठीक रहा तो 31 जुलाई से पहले इस सेक्शन पर मेट्रो चलने लगेगी। इसके साथ ही मेट्रो नेटवर्क की सबसे लंबी 58.6 किमी की पिंक लाइन पर मेट्रो सीधे एक छोर से दूसरे छोर तक जा सकेगी। अगले सप्ताह पूरा सेक्शन खुल जाने से लोग सीधे उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उत्तर पूर्वी दिल्ली आ-जा सकेंगे। मयूर विहार और त्रिलोकपुरी से आनंद विहार रेलवे स्टेशन और बस अड्डे आने-जाने में काफी आसानी हो जाएगी। जिन लोगों को नोएडा की तरफ जाना होगा, उनके लिए भी बहुत आसानी हो जाएगी और वे मयूर विहार फेज-1 से ब्लूलाइन पर इंटरचेंज करके नोएडा भी आ-जा सकेंगे।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com