दिल्ली NCR में Ola और Uber के करीब 2 लाख ड्राइवर आज हड़ताल पर

आज यानि मंगलवार को दिल्ली NCR में कैब संचालन कंपनियों Ola और Uber के करीब 2 लाख ड्राइवर हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के चलते आज दिल्ली में कैब सेवाएं ठप्प पड़ी हैं।
Delhi NCR Ola-Uber drivers on strike today
Delhi NCR Ola-Uber drivers on strike todayKavita Singh Rathore -RE

दिल्ली NCR : यदि आप दिल्ली NCR में रहते है तो हो सकता है यह खबर आपके काम की हो। यदि आप दिल्ली NCR में रहते हुए Ola या Uber कैब बुक करने का विचार कर रहे हैं तो, आप ऐसा नहीं कर सकेंगे। क्योंकि आज यानि मंगलवार को कैब संचालन कंपनियों Ola और Uber के करीब 2 लाख ड्राइवर हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के चलते आज दिल्ली में कैब सेवाएं ठप्प पड़ी हैं।

क्यों हड़ताल पर हैं ड्राइवर :

दरअसल, आज दिल्ली NCR में Ola और Uber के लगभग सभी 2 लाख ड्राइवर हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल को करने के पीछे किराये में बढ़ोतरी और लोन की EMI है। ड्राइवर्स की 2 मांगे हैं। पहली मांग यह है कि, किराए में बढ़ोतरी की जाए और दूसरी लोन की EMI आगे बढ़ाने की मांग है।

ड्राइवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना :

इस हड़ताल को लेकर दिल्ली के सर्वोदय ड्राइवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह गिल का कहना है कि, कैब सेवाओं के लगभग 2 लाख ड्राइवर हड़ताल पर हैं। क्योंकि उनकी मांगों को लेकर सरकार ने फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है। लॉकडाउन के चलते आई वित्तीय समस्या के कारण ड्राइवर अपनी EMI का भुगतान करने में असमर्थ हैं और लोन की EMI जमा करने के लिए मिलने वाली राहत की आज अंतिम तारीख है। इन ड्राइवर्स पर बैंकों का पहले से ही दबाब है। इसलिए यह ड्राइवर्स हड़ताल करने पर मजबूर हुए हैं।

ड्राइवर्स की तीसरी मांग :

हालांकि कैब ड्राइवर्स की लोन EMI जमा करने की तारीख और किराया बढ़ाने के अलावा एक और अन्य मांग भी है। यह ड्राइवर चाहते हैं कि, Ola और Uber कैब में उनके कमीशन में भी बढ़ोतरी की जाए। इस बारे में ड्राइवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गिल का कहना है कि, किराया कैब एग्रीगेटर्स के बजाय सरकार द्वारा तय किया जाना चाहिए। जिससे दोनों को ही फायदा होगा। उधर इस हड़ताल से दिल्ली में यात्रियों को काफी यहां वहां आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com