तीसरे दिन डीजल की कीमतों में गिरावट से डीजल वाहन चालक खुश

पिछले कुछ दिन कीमतें स्थिर रहने के बाद बीते दो दिनों में डीजल की कीमतों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, आज लगातार तीसरे दिन डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और पेट्रोल की कीमत रही स्थिर।
तीसरे दिन डीजल की कीमतों में गिरावट से डीजल वाहन चालक खुश
तीसरे दिन डीजल की कीमतों में गिरावट से डीजल वाहन चालक खुश Social Media

Petrol-Diesel Price : इस साल की शुरुआत से ही कोरोना से रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के चलते देश में काफी आर्थिक मंदी का माहोल है। ऐसे में यह साल पेट्रोल-डीजल की कीमत के मामलें में पहले ही काफी महंगा साबित हो रहा है। हालांकि, बीते महीनों के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ी हैं। वहीं, पिछले कुछ दिन कीमतें स्थिर रहने के बाद बीते दो दिनों में डीजल की कीमतों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन पेट्रोल की कीमत स्थिर रही। वहीं, आज लगातार तीसरे दिन डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और पेट्रोल की कीमत रही स्थिर।

लगातार तीसरे दिन डीजल की कीमतों में गिरावट :

दरअसल, देश के लोग पहले ही कोरोना के बढ़ते प्रकोप से परेशान है। क्योंकि, देश में कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, हालांकि, मामलों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन आंकड़ा लगातार बढ़ ही रहा है। ऐसे में अब डीजल की कीमतों ने लोगों को कुछ राहत देना शुरू कर दिया है। क्योंकि, अब डीजल की कीमतें कुछ गिरना शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन डीजल की कीमतों में 20 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, पेट्रोल की कीमत आज भी स्थिर ही रही। बता दें, ईंधन की कीमतों में आखिरी बार बढ़त 18 जुलाई को दर्ज की गई थी। आज दर्ज की गई गिरावट के बाद सरकारी तेल कंपनियों द्वारा शुक्रवार को जारी की गई पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें कुछ इस प्रकार रही।

बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें :

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें - 101.84 रुपये प्रति लीटर

  • मुंबई में पेट्रोल की कीमतें - 107.83 रुपये रुपये प्रति लीटर

  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें - 102.49 रुपये प्रति लीटर

  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें - 102.08 रुपये प्रति लीटर

बड़े शहरों में डीजल की कीमतें :

  • दिल्ली में डीजल की कीमतें - 89.27 रुपये प्रति लीटर

  • मुंबई में डीजल की कीमतें - 96.84 रुपये प्रति लीटर

  • चेन्नई में डीजल की कीमतें - 93.84 रुपये प्रति लीटर

  • कोलकाता में डीजल की कीमतें - 92.32 रुपये प्रति लीटर

क्यों बढ़ती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें ?

हर किसी के दिमाग में यह सवाल जरूर उठता है कि, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं। तो आपको बता दें, इसके दो मुख्य कारण हैं,

  • भारत में ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगने वाला टैक्स

  • डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी

आपको बता दें कि, भारत में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में 60% एक्साइज ड्यूटी और राज्यों के टैक्स का होता है। जबकि डीजल में ये 54% होता है। साथ ही इसमें वैट और डीलर कमीशन की कीमत शामिल रहती हैं। इस सबके आधार पर प्रतिदिन 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती हैं। इसके अलावा ज्ञात हो कि, हर दिन पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें तय की जाती हैं। इस दौरान इन कीमतों में कमी या बढ़ोतरी दोनों हो सकती है।

रोज सुबह तय की जाती हैं कीमतें :

पेट्रोल की कीमतें क्रूड ऑइल (कच्चा तेल) की कीमतों पर डिपेंड करती हैं। इसका मतलब यह हुआ यदि क्रूड ऑइल की कीमतों में कमी आती हैं तो ऑटोमेटिक पट्रोल की कीमतों में भी कमी आ जाती है। बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय की जाती हैं, यह कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) की कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं। पेट्रोल और डीजल की प्रमुख कंपनियां इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) है और यह सभी कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित कर देती हैं। निर्धारित की गई कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जुड़ने से यह दोगुनी हो जाती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com