DMRC started double decker flyover construction
DMRC started double decker flyover construction Social Media

दिल्ली में डबल डेकर फ्लाइओवर का कार्य हुआ शुरू, यह है फ्लाईओवर की खासियत

रास्तों को आसान बनाने के लिए जल्द ही दिल्लीवासियों के लिए एक डबल डेकर फ्लाइओवर का निर्माण किया जाएगा। वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने डबल डेकर फ्लाइओवर का निर्माण अब शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली, भारत। पिछले कुछ सालों में दिल्लीवासियों को कई बड़ी सौगात मिल चुकी हैं चाहे वो, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की सौगात हो या किसी और एक्सप्रेसवे की। दिल्ली में काफी ट्रैफिक रहता है। यहां पर लोग ट्रैफिक के नाम से ही घबराते हैं। इस बात को मद्देनजर रख रास्तों को आसान बनाने के लिए जल्द ही दिल्लीवासियों को एक डबल डेकर फ्लाइओवर की भी सौगात मिलने वाली है। क्योंकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने डबल डेकर फ्लाइओवर का निर्माण अब शुरू कर दिया है।

डबल डेकर फ्लाइओवर का कार्य हुआ शुरू :

दरअसल, आज दिल्ली में सबसे ज्यादा बड़ी समस्या अगर कोई है तो वह ट्रेफिक की है। क्योंकि, यहां वाहनों की संख्या बहुत अधिक है। इसी के चलते यहां कि सरकार अलग-अलग तरह के उपाय करती नज़र आती रहती है। वहीँ, अब इसका परमानेंट उपाय करते हुए दिल्ली में डबल डेकर फ्लाइओवर का निर्माण किया जाएगा। जिसका कार्य अब शुरू हो चुका है। इसके निर्माण से दिल्ली में ट्रेफिक की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। इस फ्लाईओवर को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया जाएगा। इसका कार्य शुरू होते ही लोगों में खुशी अलग ही देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइओवर भजनपुरा और यमुना विहार मेट्रो स्टेशन के बीच तैयार किया जा रहा है। जो दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर के बीच के हिस्से को भी कवर करेगा। इस डबल डेकर फ्लाईओवर के स्तंभ तैयार किए जा चुके हैं। अब इन पर गर्डर रखने का काम जोरों से जारी है।

कहां-कहां चल रहा काम :

बताते चलें, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त पहल के माध्यम से मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर निर्माण तेजी से चल रहा है। दिल्ली मेट्रो के अलग-अलग कॉरिडोर पर तीन डबल डेकर तैयार करने की योजना तैयार की गई है। मेट्रो फेज-4 के मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर भजनपुरा और यमुना विहार मेट्रो स्टेशन के बीच पहले डबल डेकर का निर्माण किया जा रहा है। 12.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर भजनपुरा और यमुना विहार मेट्रो स्टेशन के बीच करीब 1.4 किलोमीटर में डबल डेकर तैयार किया जा रहा है। बता दें, इसके निर्माण में नींव का काम पूरा हो चुका है और अब क्रॉस आर्म्स, पियर कैप, यू गर्डर के निर्माण का कार्य चल रहा है।

डबल डेकर फ्लाईओवर की खासियत :

  • जैसा कि नाम से ही समझ आ रहा है कि, यह डबल डेकर फ्लाईओवर है। जो कि, इसकी एक बड़ी खासियत है।

  • भजनपुरा और यमुना विहार मेट्रो स्टेशन के बीच बन रहे इस डबल डेकर फ्लाइओवर की लंबाई 1.4 किलोमीटर होगी।

  • इस फ्लाइओवर के ऊपर मेट्रो और बीच में कार व अन्य गाड़ियां चलाई जा सकेंगी।

  • इस फ्लाइओवर के माध्यम से मेट्रो जमीन से 18.5 मीटर ऊपर चलेगी।

  • मेट्रो वायडक्ट की चौड़ाई को 10.5 मीटर रखा गया है।

  • फ्लाइओवर का लोअर डक्ट जमीन से 9.5 मीटर ऊपर होगा।

  • इस फ्लाइओवर का इंटीग्रेटेड स्ट्रक्चर सड़क के बीचोबीच तैयार किया जा रहा है।

  • पिलर पर रखे जाने वाले गर्डर्स को गढ़ी मांडू यार्ड से लाया जा रहा है।

  • दो डेक के लिए, स्ट्रक्चर के होरिजोंटल सपोर्ट के लिए अलग-अलग तरह के गर्डरों का यूज किया जा रहा है।

  • मेट्रो डेक के लिए, प्रीकास्ट, प्री-टेंशन यू-गर्डर का यूज किया जा रहा है क्योंकि उन पर ट्रैक बिछाने का काम तुरंत किया जा सकता है।

  • फ्लाईओवर के लिए, टी-गर्डर का यूज किया जा रहा है।

  • फ्लाईओवर में वर्टिकल बीम बनाए गए हैं जो फ्लैंग्स का सपोर्ट करते हैं।

  • गढ़ी मांडू के यार्ड में टी-गर्डर और यू-गर्डर की ढलाई चल रही है।

  • प्रीकास्ट गर्डर्स को डायरेक्ट कंस्ट्रक्शन साइट पर लाया जाएगा। उसके बाद इसे लॉन्चर के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

फ्लाईओवर के फायदे :

  • ऊपर मेट्रो और नीचे फ्लाईओवर बनने से सैकड़ों वाहन हर घंटे गुजर सकेंगे।

  • दिल्ली में वाहनों के जाम लगने से छुटकारा मिलेगा।

  • राजधानी में प्रदूषण से कुछ राहत मिलेगी।

  • रोज इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

  • सफ़र तय करने में कम समय लगेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com