जानिए किस नोट की छपाई में लगता है कितना खर्च?
जानिए किस नोट की छपाई में लगता है कितना खर्च?Syed Dabeer Hussain - RE

क्या आप जानते हैं कितने में छपते है 200 और 500 रुपए के नोट, RBI ने बताया सच

आपके द्वारा खर्च किए जाने वाले नोट को छापने में आता है बड़ा खर्च, जानिए किस नोट की छपाई में लगता है कितना खर्च? RTI में बात सामने आई।

राज एक्सप्रेस। देशभर में लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है। रोजमर्रा के काम की चीजों से लेकर बाहरी वस्तुओं तक हर जगह दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इस महंगाई की मार से आज देश का सबसे बड़ा बैंक रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया भी अछूता नहीं है।

हाल ही में एक सूचना के अधिकार यानी RTI में यह बात सामने आई है कि RBI को नोट की छपाई करना महंगा पड़ रहा है। इस सूची में 200 रूपए का नोट ऐसा है जिसकी छपाई के लिए RBI को 500 रूपए के नोट से भी अधिक खर्च देना पड़ रहा है। 200 रूपए के 1000 नोट छापने पर बैंक को 2370 रुपए देने पड़ रहे हैं।

  • 10 रुपए के 1000 नोट की छपाई का खर्च आता है : 960 रुपए

  • 20 रुपए के 1000 नोट की छपाई का खर्च आता है : 950 रुपए

  • 50 रुपए के 1000 नोट की छपाई का खर्च आता है : 1,130 रुपए

  • 100 रुपए के 1000 नोट की छपाई का खर्च आता है : 1,770 रुपए

  • 200 रुपए के 1000 नोट की छपाई का खर्च आता है : 2,370 रुपए

  • 500 रुपए के 1000 नोट की छपाई का खर्च आता है : 2,290 रुपए

  • 2000 रुपए के 1000 नोट की छपाई का खर्च आता है : 4000 रुपए

क्यों बंद हुई 2000 रुपए के नोट की छपाई?

बीते कुछ समय से यह बात देखने को मिल रही है कि एटीएम से 2000 रूपए के नोट भी निकलना बंद हो गए हैं। जब हम एटीएम में पैसा निकालने जाते हैं तो हमें 100 रुपए या 500 रुपए के नोट ही मिलते हैं। जिसके पीछे वजह यह है कि एटीएम में 2000 रुपए के नोट नहीं डाले जा रहे हैं। RTI में यह भी खुलासा हुआ है कि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपए के नोटों की छपाई भी बंद कर दी है।

नोट:- उपरोक्त सभी आंकड़े अनुमानित हैं और समयानुसार इनमें परिवर्तन संभव है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com