घरेलु LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से बिगड़ता नज़र आया रसोई का स्वाद

बीते दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटी थी, लेकिन अब घरेलु LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई है। जिससे रसोई का स्वाद बिगड़ता नज़र आ रहा है।
घरेलु LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से बिगड़ता नज़र आया रसोई का स्वाद
घरेलु LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से बिगड़ता नज़र आया रसोई का स्वाद Syed Dabeer Hussain - RE

LPG Price Hike : देश पहले ही कोरोना के बाद से देश में आई महंगाई की मार झेल रहा है। ऐसे में साल की शुरुआत से ही किसी न किसी चीज के दाम बढ़ते जा रहे है। चाहें वो पेट्रोल-डीजल हो PNG-CNG या LPG सिलेंडर या खाने का तेल। इन सभी की कीमतें साल की शुरुआत से ही कई बार बढ़ चुकी हैं। यदि हम LPG गैस सिलेंडर की बात करें तो अब तक कई बार कमर्शियल गैस सिलेंडर (LPG) की कीमते तो बढ़ी ही है। हालांकि, बीते दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटी थी, लेकिन अब घरेलु LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई है। जिससे रसोई का स्वाद बिगड़ता नज़र आ रहा है।

LPG घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें :

दरअसल पेट्राेलियम कंपनियों ने पिछले दिनों दुकानदारों को राहत देते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटाई थी, लेकिन बुधवार को रसोई यानी घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाकर लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी हैं। कंपनियों ने आज बुधवार को प्रति गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। इस बढ़त के बाद तो देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें घर के बजट में आग लगाती नजर आई क्योंकि, यहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 1100 तक पहुंच गई है। नई कीमतें आज यानी 6 जुलाई 2022 से लागू कर दी गई है। बता दें, इससे पहले सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें 7 मई 2022 को 50 रुपये बढ़ाई थी।

सब्सिडी में राहत :

बताते चलें, इस साल की शुरुआत से रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कई बार बढ़त दर्ज हो चुकी है। हालांकि, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कई बार गिरावट भी देखी गई है। इसके अलावा पिछले दिनों सरकार द्वारा उज्जवला योजना के तहत मिलने वाली सिलेंडर की सब्सिडी में भी लोगों को 200 रुपये की राहत दी गई थी। इसके अलावा सरकार ने सब्सिडी प्रति 12 सिलेंडर तक देने की भी बात कही थी। वहीं, आज दर्ज हुई 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़त के बाद अब -

  • दिल्ली में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1053 रुपये पर पहुंच गई है

  • बिहार में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1104.50 रुपये पर पहुंच गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com