कुछ शर्तों के साथ मेहुल चोकसी को मिली डोमिनिका कोर्ट से जमानत

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी काफी चर्चा में बना हुआ है। वहीं, अब उसे कुछ राहत मिल गई है क्योंकि, अब उसे जमानत मिल डोमिनिका कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उसे जमानत दे दी है।
कुछ शर्तों के साथ मेहुल चोकसी को मिली डोमिनिका कोर्ट से जमानत
कुछ शर्तों के साथ मेहुल चोकसी को मिली डोमिनिका कोर्ट से जमानतSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारत में हुए बड़े बैंक घोटालों में शुमार पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का घोटाला सबको याद ही होगा। इस घोटाले को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का नाम शामिल है। इन दोनों ने सांठ-गांठ से यह घोटाला किया था। पिछले कुछ दिनों भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी काफी चर्चा में बना हुआ है। वहीं, अब उसे कुछ राहत मिल गई है क्योंकि, अब उसे जमानत मिल डोमिनिका कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उसे जमानत दे दी है।

डोमिनिका कोर्ट से मिली जमानत :

दरअसल, भारतीय के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से हजारों करोड़ का घोटाला कर कर भारत से भागा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा से लापता हुआ था। तब से ही वह काफी चर्चा में बना हुआ है। वह 2 ही दिनों में डोमिनिका से पकड़ा गया था। उसके बाद वह की कोर्ट में मामला चल रहा था। वहीं, अब कोर्ट ने मेहुल चोकसी को मेडिकल आधार पर जमानत दे दी है। जिससे उसे काफी राहत मिल गई है। साथ ही कोर्ट ने उसे ऐंटीगा ऐंड बारबूडा जाने की भी अनुमति दे दी है। हालांकि, इससे भारतीय एजेंसियों की मुसीबत बढ़ गई है क्योंकि, उन्होंने चोकसी को लेकर भारत प्रत्यर्पण का मन बना लिया था।

कार्यवाही की गई स्थगित :

इस ममम्ले में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो, मेहुल चोकसी के खिलाफ डोमिनिका में अवैध प्रवेश के मामले में चल रही कानूनी कार्यवाही को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसी के साथ चोकसी के भारत वापस लाने को लेकर होने वाली भारत प्रत्यर्पण की सुनवाई भी टल गई है और चोकसी को ऐंटीगा जाने की अनुमति दे दी गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि, वह वहां जाकर अपना न्यूरॉलजी संबंधित इलाज करवाएगा। इसलिए ही उसे वापस भेजा जा रहा है।

डोमिनिका कोर्ट की शर्त :

बताते चलें कि, पिछले दिनों मेहुल चोकसी ने डोमिनिका की कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि, 'उसकी तबीयत तेजी से खराब हो रही है। उसने इलाज के लिए ऐंटीगा में अपने फिजिशन से फौरन डॉक्टर की जरूरत बताई थी।' इस याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जमानत दे तो दी है, लेकिन साथ ही कोर्ट ने इस शर्त रखी है कि, 'चोकसी ऐंटीगा का अपना पूरा पता कोर्ट को देगा और 10 हजार डॉलर का जुर्माना भी भरेगा। इलाज के बाद उसे वापस डॉमिनिका आना होगा।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com