Ducati ने भारतीय बजार में उतरीं दो नई बाइक्स 'Desert Sled' और 'Nightshift'

इटली की प्रमुख टू व्हीलर निर्माता कंपनी Ducati ने भारतीय बाजार में अपनी दाे दमदार स्क्रैंबलर बाइक्स लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इन बाइक्स को Desert Sled और Nightshift के नाम से लांच किया है।
Ducati 'Desert Sled' और 'Nightshift'
Ducati 'Desert Sled' और 'Nightshift'Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। ऑटोमोबाइल कंपनियां पहले से ही आई आर्थिक मंदी से निकलने की कोशिश में लगी हुई है, हालांकि, ऑटो सेक्टर पिछले साल की तुलना में काफी हद तक मंदी से उभर चुका है। इसी राह में अब कंपनियां अपने नए-नए वाहन लांच कर रही है। ऐसे में यदि आप हेवी बाइक लवर्स हैं तो, आपके लिए एक खुशखबरी है, क्योंकि, इटली की प्रमुख टू व्हीलर निर्माता कंपनी Ducati ने भारतीय बाजार में अपनी दाे दमदार स्क्रैंबलर बाइक्स लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इन बाइक्स को Desert Sled और Nightshift के नाम से लांच किया है।

Ducati ने लांच कीं दो नई बाइक :

दरअसल, Ducati कंपनी ने अपनी दो नई बाइक्स Desert Sled और Nightshift भारत में लांच कर दी है। इन दोनों ही बाइक्स में कंपनी ने बहुत ही आकर्षक फीचर्स दिए हैं। बता दें, कंपनी की एक Nightshift नाम की बाइक कैफे रेसर बाइक बताई जा रही है, जबकि दूसरी Desert Sled काे ऑफराेडिंग करने वालाें के लिए लांच किया गया है। ये दोनों बाइक्स काफी आकर्षक लुक के साथ लांच की गई है साथ ही दोनों में को काफी दमदार भी बनाया गया है। जिसके लिए इनमें दमदार इंजन दिए गए हैं।

नई बाइक्स की कीमत :

Ducati कंपनी ने इन दोनों बाइक्स में से Desert Sled की एक्स शोरूम कीमत 9.8 लाख रुपये और Nightshift की एक्स शाे रूम कीमत 10.89 लाख रुपये रखी है। यदि कोई इन बाइक्स को खरीदने का इच्छुक है तो वह कंपनी की वेबसाइट से इन दाेनाें बाइक्स की बुकिंग कर सकता है। बता दें, कंपनी द्वारा इसकी बुकिंग शुरू कर दी गयी है साथ ही इनकी डिलीवरी भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

Ducati 'Desert Sled' और 'Nightshift'
Ducati 'Desert Sled' और 'Nightshift'Social Media

नई बाइक्स का इंजन :

इन दोनों नई बाइक्स के इंजन की बात की जाएं तो, Ducati कंपनी ने अपनी Desert Sled और Nightshift दाेनाें ही बाइक्स में 803cc क्षमता का L टि्वन टू वॉल्व इंजन दिया है जाे कि, 73 हॉर्सपावर और 66.2 का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह दाेनाें ही बाइक आपको 6 गियरबॉक्स के साथ मिलेंगी।

नई बाइक्स के फीचर्स :

  • एसिस्टेड स्लिपर फंक्शन से भी बाइक काे लैस बनाया गया है।

  • कंपनी ने दाेनाें ही बाइक्स के गियरबॉक्स में हाइड्राेलिक कंट्राेल के साथ मल्टी प्लेट टाइप क्लच भी दिए हैं।

  • Ducati की Nightshift दोनों बाइक्स का लुक काफी हद तक स्क्रैंबलर बाइक्स के लुक्स से मिलता है, लेकिन ये आपको एविएटर ग्रे कलर स्कीम में मिलेगी।

  • इन बाइक्स में कैफे रेस स्टाइल सीट्स, साइड नंबर प्लेट, स्पाेक व्हील्स, और एलईडी लाइटिंग दी गई है।

  • Desert Sled काे ऑफराेडिंग बाइक के तौर पर उतरा गया है इसलिए इसमें हाई फ्रंट मडगार्ड, एक्सटेंडेड रियर फेंडर, स्कॉर्पियन रैली टायर्स, मेटल बैश प्लेट, गाेल्डन रिम, ब्लैक फॉर्क, ब्लैक फ्रैम इस बाइक के लुक काे और शानदार रखा गया है।

कंपनी सालभर में करेगी 12 बाइक्स लांच :

Ducati कंपनी इस साल 2021 में भारत में कुल 12 बाइक्स लॉन्च करने वाली है, जिसमें से दाे से कंपनी पर्दा उठा चुकी है। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि, इसी साल कंपनी की दस और बाइक्स और लॉन्च होंगी। इस बारे में कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया था कि, 'हमारी नई पेशकश में Multistrada V4, Streetfighter V4, Monster, Supersport 950 Scrambler Nightshift जैसे बाइक्स इस साल लांच होंगी। इन नई बाइक्स के साथ इसमें मौजूदा बाइक्स के BS6 अपडेटेड वज़र्न शामिल रहेंगे।' Ducati ने आगे कहा कि, 2020 में कोरोना वायरस महामारी की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी के चलते पहले से तय की गई लांचिंग की तारीख को टालना पड़ा था।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com