GST Collection:जीएसटी ने अप्रैल में बनाए कई रिकॉर्ड, खजाने में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक जमा

GST: CGST, SGST, IGST और सेस (Cess) संग्रह मिलाकर अप्रैल 2022 में लगभग 1.68 लाख करोड़ रु. के जीएसटी संग्रह (GST Collection) का रिकॉर्ड बना।
GST: अप्रैल में सीजीएसटी (CGST) से 66,582 करोड़ और एसजीएसटी (SGST) से 68,755 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।सांकेतिक चित्र-
GST: अप्रैल में सीजीएसटी (CGST) से 66,582 करोड़ और एसजीएसटी (SGST) से 68,755 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।सांकेतिक चित्र-Neelesh Singh Thakur - RE
हाइलाइट्स
  • GST Collection के कई रिकॉर्ड

  • एक दिन, एक घंटे में सर्वाधिक जमा

  • खजाने में 1.68 लाख करोड़ रु. आए

राज एक्सप्रेस (rajexpress.co)। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (Goods and Service Tax/GST/जीएसटी) यानी माल एवं सेवा कर के कलेक्शन के मामले में सरकार को लगातार सफलता मिल रही है। बीते कुछ माह में जीएसटी संग्रहण रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है। अप्रैल महीने में जीएसटी संग्रह (GST Collection) में सरकार ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया है।

बीते महीने अप्रैल में जीएसटी (GST) के रास्ते सरकारी कोष में रिकॉर्ड 1 लाख 67 हजार 540 (1,67,540) करोड़ रुपये प्राप्त हुए। भारत में एक महीने में अब तक जीएसटी का यह सर्वाधिक कलेक्शन है। इस रिकॉर्ड संग्रह के कारण सरकार के लिए नए वित्त वर्ष की शुरुआत शानदार रही।

मार्च 2022 का जीएसटी कलेक्शन (GST collection in March 2022) -

फाइनेंस मिनिस्ट्री (Finance Ministry) हर माह जीएसटी संग्रह (GST collection) के आंकड़े जारी करती है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के अप्रैल 2022 के आंकड़ों से एक महीने पहले अर्थात मार्च 2022 का तुलनात्मक ब्यौरा पीआईबी की वेबसाइट पर प्रस्तुत किया गया है।

तुलना में इस बार सरकारी खजाने में 25 हजार करोड़ रुपये अधिक जीएसटी संग्रह (GST collection) हुआ। बीते माह मार्च 2022 में जीएसटी (GST) से एक लाख 42 हजार 95 (1,42,095) करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था।

अप्रैल 2022 में जीएसटी संग्रह अप्रैल 2021 की तुलना में 20 फीसदी अधिक है। मार्च की तुलना में अप्रैल महीने में GST collection 26 लाख करोड़ रुपये ज्यादा जमा हुआ। अर्थव्यवस्था के नजरिए से देखा जाए तो; यह एक अच्छा संकेत है।

किस मद से कितना GST collection?

आंकड़ों के गणित से पता चलता है कि, अप्रैल 2022 में सरकार को सेंट्रल जीएसटी (CGST) यानी केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर से 33,159 करोड़ रुपये हासिल हुए।

इसके अलावा सरकार को स्टेट जीएसटी (SGST) यानी राज्य वस्तु एवं सेवा कर से 41,973 करोड़ रुपये जबकि इंटीग्रेटेड जीएसटी (IGST) यानी एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर से 81,939 करोड़ रुपये का कर प्राप्त हुआ। आईजीएसटी (IGST) में आयात से प्राप्त 36,705 करोड़ रुपये का संग्रह भी सम्मिलित है।

सेस (Cess) संग्रह -

गवर्नमेंट को सेस (Cess) यानी उपकर के रूप में 10,649 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इसमें सामग्री आयात से प्राप्त 857 करोड़ रुपये का कर संग्रह भी सम्मिलित है।

सीजीएसटी (CGST), एसजीएसटी (SGST), आईजीएसटी (IGST) और सेस (Cess) के जरिये प्राप्त संग्रह को मिलाकर अप्रैल 2022 में लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह (GST Collection) का सरकारी रिकॉर्ड बना।

पहली बार 1.5 लाख करोड़ पार -

वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार आईजीएसटी (IGST) से सीजीएसटी (CGST) में 3 33,423 करोड़ रुपये और स्टेट जीएसटी में 26,962 करोड़ रुपये का समझौता कर चुकी है।

इस तरह नियमित निपटान (Regular Settlement) के बाद अप्रैल 2022 में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों का कुल राजस्व, सीजीएसटी (CGST) से 66,582 करोड़ रुपये और एसजीएसटी (SGST) से 68,755 करोड़ रुपये रहा। ऐसा पहली बार हुआ है, जब ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन (Gross GST Collection) यानी सकल जीएसटी संग्रह 1.50 लाख करोड़ रुपये की सीमा लांघ गया हो।

एक दिन में सर्वाधिक GST Collection -

ई-वे बिल (E-Way Bill) बताते हैं कि; भारत की व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आई है। मंत्रालय प्रदत्त जानकारी के अनुसार, मार्च 2022 में 7.7 करोड़ ई-वे बिल (E-Way Bill) बनाए गए। यह संख्या एक माह पूर्व फरवरी 2022 के 6.8 करोड़ की तुलना में लगभग 13 प्रतिशत अधिक है।

अप्रैल महीने में एक दिन में सर्वाधिक जीएसटी कलेक्शन का भी रिकॉर्ड बना। इस कड़ी में 20 अप्रैल को 9.58 लेनदेन से रिकॉर्ड 57,847 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ। जीएसटी के मामले में एक दिन में जीएसटी कलेक्शन का सबसे बड़ा संग्रह रिकॉर्ड है। उस दिन शाम 4 बजे से शाम 5 बजे के बीच एक घंटे के दौरान सबसे अधिक कर संग्रह देखा गया।

पीआईबी की जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2022 को 9.58 लाख लेनदेन के माध्यम से 57,847 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था और 4-5 बजे के दौरान 88,000 लेनदेन के माध्यम से लगभग 8,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

एक दिन में सर्वाधिक भुगतान -

पिछले साल (उसी तारीख को) सबसे अधिक एक दिन का भुगतान 7.22 लाख लेनदेन के माध्यम से 48,000 करोड़ रुपये था और एक घंटे का उच्चतम संग्रह (पिछले साल इसी तारीख को 2 बजे दोपहर) 65,000 लेनदेन के माध्यम से 6,400 करोड़ रुपये था।

GSTR-3B और GSTR-1 -

अप्रैल 2022 के दौरान, GSTR-3B में 1.06 करोड़ GST रिटर्न दाखिल किए गए, जिनमें से 97 लाख मार्च 2022 के महीने से संबंधित थे, जबकि अप्रैल 2021 के दौरान कुल 92 लाख रिटर्न दाखिल किए गए।

इसी तरह अप्रैल 2022 के दौरान GSTR-1 में जारी किए गए चालानों के 1.05 करोड़ विवरण दाखिल किए गए।

महीने के अंत तक, अप्रैल 2022 में GSTR-3B के लिए फाइलिंग प्रतिशत 84.7% था, जबकि अप्रैल 2021 में 78.3% था और अप्रैल 2022 में GSTR-1 के लिए फाइलिंग प्रतिशत 83.1% था, जबकि अप्रैल 2021 में 73.9% था।

सूचना PIB ने की जारी -

मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (Press Information Bureau/पीआईबी/PIB) यानी पत्र सूचना कार्यालय की वेबसाइट पर जीएसटी संग्रह के राज्यवार आंकड़े जारी किए हैं।

इस जानकारी में अप्रैल 2022 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह को अब तक का सबसे अधिक संग्रह बताया गया है। जो अंकों में 1.68 लाख करोड़ रुपये है।

अप्रैल 2022 में सकल जीएसटी संग्रह अब तक का सबसे अधिक संग्रह है, जो पिछले माह 1,42,095 करोड़ रुपये के उच्चतम संग्रह से 25,000 करोड़ रुपये अधिक है।

अप्रैल, 2022 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व (GST revenue) 1,67,540 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी (CGST) 33,159 करोड़ रुपये, एसजीएसटी (SGST) 41,793 करोड़ रुपये, आईजीएसटी (IGST) 81,939 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 36,705 करोड़ रुपये सहित) और उपकर (cess) 10,649 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 857 करोड़ रुपये सहित) है।

इतनी वृद्धि -

अप्रैल 2022 के महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व (GST revenues) से 20% अधिक है। महीने के दौरान, माल के आयात से राजस्व 30% अधिक था और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 17% अधिक है।

आगे दर्शाया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका अप्रैल 2021 की तुलना में अप्रैल 2022 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी के राज्य-वार आंकड़े दिखाती है।

cs

यह अनुपालन व्यवहार में स्पष्ट सुधार दर्शाता है, जो कर प्रशासन द्वारा समय पर रिटर्न दाखिल करने के लिए करदाताओं को प्रेरित करने के लिए किए गए विभिन्न उपायों का परिणाम है।

अधिक पढ़ने शीर्षक स्पर्श/क्लिक करें –

GST: अप्रैल में सीजीएसटी (CGST) से 66,582 करोड़ और एसजीएसटी (SGST) से 68,755 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।सांकेतिक चित्र-
GST: पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) पर एकल टैक्स से राजस्व पर क्या असर पड़ेगा?
GST: अप्रैल में सीजीएसटी (CGST) से 66,582 करोड़ और एसजीएसटी (SGST) से 68,755 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।सांकेतिक चित्र-
Textiles: इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर वापस लेने GST काउंसिल करेगी चर्चा!

डिस्क्लेमर आर्टिकल मीडिया एवं एजेंसी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसमें शीर्षक-उप शीर्षक और संबंधित अतिरिक्त जानकारी जोड़ी गई हैं। इसमें प्रकाशित तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com