लगातार तीसरे सप्ताह गिरा देश का विदेशी मुद्रा भंडार
लगातार तीसरे सप्ताह गिरा देश का विदेशी मुद्रा भंडारSyed Dabeer Hussain - RE

लगातार तीसरे सप्ताह गिरा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व की कीमत में भी कमी

बीते तीन सप्ताह से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसके पीछे वैश्विक घटनाओं को वजह माना जा रहा है। पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भी गिरावट देखी जा रही है।

हाइलाइट्स :

  • किसी भी देश के लिए उसका विदेशी मुद्रा भंडार बहुत महत्वपूर्ण होता है।

  • विदेशी मुद्रा भंडार से किसी भी देश की आर्थिक स्थिति का पता चलता है।

  • बीते तीन सप्ताह से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

  • भारत के अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भी गिरावट देखी जा रही है।

राज एक्सप्रेस। किसी भी देश के लिए उसका विदेशी मुद्रा भंडार बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसके जरिए वह अपने आयात बिल का भुगतान करता है। इसके अलावा कोई देश अपनी मुद्रा को मजबूत करने या उसे संभालने के लिए भी विदेशी मुद्रा को खर्च करता है। यानि विदेशी मुद्रा भंडार से किसी भी देश की आर्थिक स्थिति का पता चलता है। लेकिन बीते तीन सप्ताह से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसके पीछे वैश्विक घटनाओं को वजह माना जा रहा है। भारत के अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भी गिरावट देखी जा रही है।

चार सप्ताह से आ रही गिरावट

हाल ही में जारी भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ो के अनुसार 4 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 601.45 अरब डॉलर रह गया है। इस सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.41 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई है। वहीं इससे पहले वाले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.16 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 603.87 अरब डॉलर रह गया था।

गोल्ड रिजर्व की कीमत भी घटी

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ो के अनुसार स्वर्ण भंडार के मूल्य में भी कमी आई है। दरअसल स्वर्ण भंडार का मूल्य 22.4 करोड़ डॉलर घटकर 44.68 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह IMF के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 8.6 करोड़ डॉलर घटकर 5.09 अरब डॉलर रह गया।

क्यों घट रहा विदेशी मुद्रा भंडार?

दरअसल विदेशी मुद्रा भंडार में आ रही इस कमी के पीछे वैश्विक घटनाओं को जिम्मेदार माना जा रहा है। रुपए पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए सरकार विदेशी मुद्रा को खर्च कर रही है। इसलिए इसमें कमी देखी जा रही है। आपको बता दे कि अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

पाकिस्तान का मुद्रा भंडार भी हुआ कम

पिछले काफी समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भी गिरावट आई है। 4 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 1.35 फीसदी घटकर 8.04 अरब डॉलर रह गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com