जून 2022 में GST कलेक्शन रहा 1.40 लाख करोड़ रुपए से ऊपर

वित्त मंत्रालय द्वारा आज गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन के ताजा आंकड़े जारी कर दिए है। जून 2022 में GST कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा है। यानि GST कलेक्शन के आंकड़े अच्छे साबित हुए हैं।
जून 2022 में GST कलेक्शन रहा 1.40 लाख करोड़ रुपए से ऊपर
जून 2022 में GST कलेक्शन रहा 1.40 लाख करोड़ रुपए से ऊपरSocial Media

GST Collection : देश में कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन से भारत की अर्थव्यवस्था काफी हद तक बिगड़ी है। हालांकि, भारतीय अर्थव्यवस्था में पहले से काफी ज्यादा सुधार देखने को मिला है। इस बात का अंदाजा साल के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। जबकि पिछले महीनों RBI ने देश को पुरानी स्थिति में आने में 15 साल लगने की बात कही थी। इसके बावजूद भी बीते कई महीनों से GST कलेक्शन अच्छा खासा जमा होता नजर आ रहा है। वहीं, जून 2022 के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, GST कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा है। यानि GST कलेक्शन के आंकड़े काफी अच्छे साबित हुए हैं।

जून 2022 का GST कलेक्शन :

दरअसल, साल के शुरुआती महीनों में एक बार फिर कोरोना ने जमकर आतंक मचाया था, जिसके चलते लगभग पूरा भारत एक बार फिर लॉक करना पड़ गया था, इसका बुरा असर मार्केट पर सीधे तौर पर देखने को मिला था। जिससे वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन पर काफी असर पड़ सकता था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। क्योंकि मार्च 2022 में GST कलेक्शन 1,40,885 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था और अब केंद्र सरकार द्वारा जून के जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, जून 2022 में GST कलेक्शन 1.44 लाख करोड़ रुपये रहा है। बता दें, वित्त मंत्रालय ने बुधवार को GST कलेक्शन की जानकारी दी। जून 2022 का कलेक्शन पिछले साल की सामान अवधि यानी जून 2021 में जमा हुए कलेक्शन से 56% ज्यादा दर्ज हुआ है।

GST कलेक्शन का आंकड़ा :

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, जून 2022 में कुल GST कलेक्शन 1.44 लाख करोड़ रुपये रहा। जबकि, मई 2022 में GST कलेक्शन 1,40,885 करोड़ रुपए था। बता दें, GST लागू होने के बाद से चौथी बार है जब कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है। मार्च 2022 से लगातार चौथा महीना है जब कलेक्शन ने इस स्तर को पार किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि, 'अब GST से होने वाली आमदनी 1.40 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बनी रहेगी।' याद दिला दें कि, 'आज यानी 1 जुलाई को देश में GST को लागू हुए पांच साल पूरे हो गए हैं।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co