2047 तक इंडियन इकोनॉमी 40 ट्रिलियन डॉलर होने की भविष्यवाणी
2047 तक इंडियन इकोनॉमी 40 ट्रिलियन डॉलर होने की भविष्यवाणीSocial Media

भारत की इकोनॉमी को लेकर मुकेश अंबानी ने बोली ये बड़ी बात, की गौतम अडानी से भी बड़ी भविष्यवाणी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमेन मुकेश अंबानी मंगलवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीँ, उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए अपने संबोधन के दौरान यह अनुमान जताया है।

Indian Economy for 2047 : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमेन और जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का नाम आज कौन नहीं जानता है। वहीं, उनसे या उनकी कंपनियों से जुड़ी कोई भी बात चाहे छोटी या बड़ी तुरंत ही जंगल में आग की तरह पूरे देश में तेजी से फैल जाती है। वहीँ, अब मुकेश अंबानी भारत की इकोनॉमी को लेकर एक बड़ी बात बोली है। जिसको लेकर चर्चा जारी है। बता दें, RIL के चेयरमेन मुकेश अंबानी मंगलवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीँ, उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए अपने संबोधन के दौरान यह अनुमान जताया है।

देश की इकोनॉमी 40 ट्रिलियन डॉलर होने की है संभावना :

दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने भविष्य में इकोनॉमी के 40 ट्रिलियन डॉलर होने की संभावना जताई है। हालांकि, उन्होंने यह संभावना आने वाले एक नही दो नहीं बल्कि अगले 25 सालों के लिए जताई है। मुकेश अंबानी ने इस मामले में कहा कि, 'भारतीय अर्थव्यवस्था 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी। भारत की अर्थव्यवस्था 2047 तक 13 गुना बढ़ेगी और यह बढ़कर 40 हजार अरब डॉलर पर पहुंच सकती है। ‘अमृत काल’ के दौरान देश आर्थिक विकास और अवसरों में एक अभूतपूर्व बदलाव देखेगा। भारत 3 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था से बढ़कर 2047 तक 40 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस तरह भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगी।'

गौतम अडाणी का अनुमान :

बता दें, भारत के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी द्वारा इंडियन इकोनॉमी को लेकर जताया गया यह अनुमान एशिया और देश के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी द्वारा किए गए दावे से भी बड़ा बताया जा रहा है। जबकि, उन्होंने पिछले हफ्ते यह बड़ा दावा किया था कि, भारत 2050 तक 30 हजार अरब डॉलर की इकोनॉमी वाला देश बन जाएगा।

5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी :

गौरतलब है कि, कोरोना काल और इतने महीनों से चल रहे युक्रेन और रूस के युद्ध को देखने के बाद भी वर्तमान समय में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है। भारत की इकोनॉमी इस समय सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के पीछे है। भारत की इकोनॉमी इसी साल ब्रिटेन को पछाड़ कर विश्व की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बनी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com