पाकिस्तान-श्रीलंका नहीं बल्कि जापान है दुनिया का सबसे कर्जदार देश, जानिए टॉप 10 कर्जदार देशों के नाम
राज एक्सप्रेस। इस समय भारत के दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और श्रीलंका आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। दोनों देशों के पास अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी पैसा नहीं है। इसके अलावा दोनों ही देशों पर भारी कर्ज भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी खराब स्थिति के बावजूद पाकिस्तान और श्रीलंका का नाम दुनिया के सबसे कर्जदार देशों की सूची में नहीं है। तो चलिए जानते हैं जीडीपी के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे कर्जदार देशों के बारे में। इस सूची में कई नाम ऐसे हैं, जिनके बारे में जानकार आप चौंक जाएंगे।
जापान :
अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद जापान कर्ज के दलदल में धंसा हुआ है। उस पर 9.087 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज है। यह उसकी जीडीपी का 237 प्रतिशत है।
ग्रीस :
इस सूची में दूसरे स्थान पर ग्रीस का नाम आता है। उस पर कुल 379 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज है। यह उसकी जीडीपी का 177 प्रतिशत है।
लेबनान :
मध्य-पूर्व के देश लेबनान पर कुल 96.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज है। यह उसकी जीडीपी का 151 फीसदी है।
इटली :
यूरोपीय देश इटली पर उसकी कुल जीडीपी का 135 फीसदी कर्ज है। उसका कुल कर्ज 2.48 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है।
सिंगापुर :
एशिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक सिंगापुर पर 1.7 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। यह उसकी जीडीपी का 126 प्रतिशत है।
केप वर्डे :
अफ्रीकी देश केप वर्डे दुनिया का छठां सबसे कर्जदार देश है। उसका कुल कर्ज 2.51 बिलियन अमेरिकी डॉलर है जो उसकी जीडीपी का 125 फीसदी है।
पुर्तगाल :
यूरोपीय देश पुर्तगाल पर 254 बिलियन डॉलर का कर्ज है, जो उसकी जीडीपी का 117 प्रतिशत है।
अंगोला :
अंगोला एक अफ़्रीकी देश है। इस देश के ऊपर 64,963 मिलियन डॉलर का कर्ज है। यह उसकी जीडीपी का 111 प्रतिशत है।
भूटान :
भारत का पड़ोसी देश भूटान सबसे ज्यादा कर्जदार देशों की सूची में नौवें स्थान पर है। उस पर कुल 2.33 बिलियन डॉलर का कर्ज है। यह उसकी जीडीपी का 110 फीसदी है।
मोजाम्बिक :
अफ्रीकी देश मोजाम्बिक दुनिया का दसवां सबसे बड़ा कर्जदार देश है। उस पर 17.21 बिलियन डॉलर का कर्ज है और यह उसकी जीडीपी का 109 फीसदी है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।