World Bank ने जताई GDP में गिरावट की चिंता
World Bank ने जताई GDP में गिरावट की चिंताSocial Media

रेटिंग एजेंसियों के बाद World Bank ने जताई GDP में गिरावट की चिंता

कई रेटिंग एजेंसियों के बाद 'विश्व बैंक' (World Bank) ने भी भारत की GDP ग्रोथ घटने की आशंका जताई है।

India's GDP growth : देश में कोरोना के चलते आई आर्थिक समस्या के दौर को भारत में काफी अच्छे से देखा गया है। हालांकि, GDP के आंकड़े को लेकर रेटिंग एजेंसियां समय-समय पर अनुमान जारी करते हैं, लेकिन कोरोना के भारत में आने के बाद और इन पिछले लगभग 8 महीनों से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध के चलते देश में महंगाई काफी बढ़ गई है। अब भले ही कोरोना के मामले काफी घट गए हों, लेकिन देश में महंगाई अब भी बढ़ ही रही है। जिसके चलते देश में GDP ग्रोथ के घटने की उम्मीद पहले ही थी। वहीं, अब कई रेटिंग एजेंसियों के बाद 'विश्व बैंक' (World Bank) ने भी भारत की GDP ग्रोथ घटने की आशंका जताई है।

World Bank ने घटाई GDP ग्रोथ :

दरअसल, भारत की GDP ग्रोथ में वैश्विक मंदी का बुरा प्रभाव काफी गहरा देखने को मिल रहा है। हाल ही में रेटिंग एजेंसियों द्वारा आने वाले महीनों में भारतीय अर्थव्यस्था थोड़ी कमजोर रहने की आशंका जताई गई थी। वहीँ, अब रेटिंग एजेंसियों के बाद World Bank ने भी भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान को साल 2023 के लिए घटा दिया है। बता दें, World Bank ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान घटा कर 6.9% कर दिया है। World Bank ने यह अनुमान बिगड़ते वैश्विक हालत को मद्देनजर रखते हुए घटाया है। बता दें कि, World Bank ने इस मामले में ग्रोथ आउटलुक रिपोर्ट जारी की है।

ग्रोथ आउटलुक रिपोर्ट :

World Bank द्वारा जारी भारत पर केंद्रित ग्रोथ आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, 'वित्त वर्ष 2022-23 में GDP ग्रोथ दर घटकर 6.9% रहने की उम्मीद है। इस अनुमान को साल 2021-22 में 8.7% होने के कारण अब बड़ी गिरावट माना जा रहा है। बताते चलें, इससे पहले स्विट्जरलैंड की ब्रोकरेज कंपनी UBS India ने भी 2022-23 में भारत की GDP ग्रोथ दर 6.9% रहने का ही अनुमान जताया था।

World Bank का कहना :

World Bank ने कहा है कि, 'आने वाले दिनों में भारतीय अर्थव्यवस्था को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ये परिस्थितियां वैश्विक हैं लेकिन इनका असर भारत पर भी पड़ेगा। अमेरिका, यूरो क्षेत्र और चीन के घटनाक्रमों से भारत प्रभावित हुआ है। भारत सरकार 6.4 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल करने की ओर है। विश्व बैंक का चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति 7.1 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com