Elon Musk ने Jeff Bezos को पछाड़ा, बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Forbes की रियल टाइम बिलिनेयर लिस्ट जारी कर दी गई। जिसके मुताबिक, टेस्ला के फाउंडर Elon Musk ने नेटवर्थ के चलते अमेजॉन के फाउंडर Jeff Bezos को पीछे छोड़ दिया है। Musk दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे।
Elon Musk ने Jeff Bezos को पछाड़ा, बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति
Elon Musk ने Jeff Bezos को पछाड़ा, बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तिSyed Dabeer Hussain -RE

Bloomberg Billionaires Index : दुनियाभर के देशों में कोरोना के बाद से ही आर्थिक माहौल चिंताजनक है। इसी दौरान पूरी दुनिया में कई लोगों की नौकरी चली गई। कई लोगों को व्यापार में करोड़ों का घाटा उठाना पड़ा। परंतु वहीं, कई देशों में ऐसे बड़े व्यापारी भी हैं, जिनकी संपत्ति में इस दौरान भी करोड़ों का इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में हाल ही में खबर सामने आई थी कि, टेक्नोलॉजी के जाने माने बिजनमैन और कार निर्माता कंपनी 'टेस्ला' के को-फाउंडर 'एलन मस्क' (Elon Musk) दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे। इस मामले में उन्होंने Jeff Bezos को भी पीछे छोड़ दिया हैं।

Elon Musk बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स :

जी हां, Forbes की रियल टाइम बिलिनेयर लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक, टेस्ला के फाउंडर Elon Musk अपनी नेटवर्थ के कारण एक बार फिर सुर्खियों में नजर आरहे हैं। इस बार उन्होंने अपनी नेटवर्थ के चलते अमेजॉन के फाउंडर Jeff Bezos को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक देखा जाये तो, Elon Musk की नेटवर्थ 214 अरब डॉलर पर पहुंच गई है जबकि, Jeff Bezos की नेटवर्थ 197 अरब डॉलर रही और दुनियाभर के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में उनका नाम दूसरे नंबर पर रहा।

वायरल हो रहा इंटरव्यू :

ताजा आंकड़े जारी होने के बाद Elon Musk का एक पुराना 2017 में दिए गए इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता नजर आ रहा है। इस इंटरव्यू में मस्क से बेजोस के बारे में पूछा गया तो, उनका रिएक्शन कुछ ऐसा था कि, 'जेफ कौन?' बता दें, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह 23 सेकेंड का है इसे YouTube पर अबतक 84 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। वहीं, मस्क के कारोबार की बात करें तो, वह वर्तमान समय में कई कंपनियों का संचालन कर रहे हैं। इन कंपनियों में Tesla, रॉकेट स्टार्टअप स्पेसएक्स (SpaceX) और Neuralink शामिल हैं।

Elon Musk की नेटवर्थ :

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक देखा जाये तो, Elon Musk की नेटवर्थ 6.06 अरब डॉलर से बढ़कर 236 अरब डॉलर पर पहुंच गई है और मात्र इस साल में उनकी नेटवर्थ में दर्ज की गई बढ़त की बात करें तो, वह 66.5 अरब डॉलर रही हैं। इसी बढ़त के चलते उन्होंने जेफ़ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है। क्योंकि, वर्तमान समय में जेफ़ बेजोस की नेटवर्थ 197 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co