Elon Musk के Twitter खरीदने के बाद से कंपनी में हो रही उथलपुथल, अब हटे दो वरिष्ठ अधिकारी

Elon Musk के Twitter को खरीदने के बाद से कंपनी के कई कर्मचारियों को अपनी नौकरी जाने का डर सता रहा है। इसी कड़ी में अब Twitter से दो वरिष्ठ अधिकारियों के हटने की खबर सामने आई है।
Twitter से हटे अब दो वरिष्ठ अधिकारी
Twitter से हटे अब दो वरिष्ठ अधिकारीSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला बहुचर्चित माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ही बनता जा रहा है। हाल ही में इसे एलन मस्क (Elon Musk) ने Twitter को 44 अरब डॉलर में खरीद लिया है। Elon Musk के Twitter को खरीदने के बाद से कंपनी के कई कर्मचारियों को अपनी नौकरी जाने का डर सता रहा है। इसी कड़ी में पिछले दिनों नए CEO का चुनाव करने की भी खबर सुनने में आई थी, जिसके लिए Elon Musk ने खुद को चुना था वहीं, अब Twitter से दो वरिष्ठ अधिकारियों के हटने की खबर सामने आई है।

Twitter से हटे दो वरिष्ठ अधिकारी :

Elon Musk ने Twitter को खरीदते ही कंपनी में बदलाव करना शुर कर दिया है। उन्होंने पहले कंपनी के CEO पराग अग्रवाल को कंपनी से उनके पद से हटा दिया उसके बाद अब खबर है कि, उन्होंने कंपनी से अब फिर दो बड़े अधिकारियों को पद से हटा दिया है। इतना ही नहीं,उन्होंने कंपनी में होने वाली नई भर्तियों को भी रोक दिया है। इस मामले में जानकारी खुद Twitter ने दी है। कंपनी ने बताया कि, कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है। फिलहाल निकालने की प्रोसेस जारी है।

कौन है वरिष्ठ अधिकारी :

इन दो वरिष्ठ अधिकारियों में एक रिसर्च, डिजाइन और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को लीड करने वाले जनरल मैनेजर कायवन बेकपोर और दूसरे राजस्व के महाप्रबंधक ब्रूस फाल्क हैं। इस बात की पुष्टि बेकपोर ने ट्वीट कर की। उन्होंने अपने ट्वीट में ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए लिखा, 'सच्चाई यह है कि मैंने ट्विटर छोड़ने की कल्पना कैसे और कब की, और यह मेरा निर्णय नहीं था। पराग ने मुझे यह बताने के बाद जाने के लिए कहा कि वह टीम को एक अलग दिशा में ले जाना चाहता है।'

फाल्क ने की कंपनी छोड़ने की पुष्टि :

5 साल Twitter कंपनी में काम करने वाले फाल्क ने ट्वीट के जरिए कंपनी छोड़ने की बात की पुष्टि करते हुए लिखा, "मैं उन सभी टीमों को धन्यवाद देने के लिए कुछ समय निकालना चाहता था जिनके साथ मैं पिछले 5 वर्षों के दौरान काम करने के लिए भाग्यशाली रहा हूं। इन व्यवसायों को बनाना और चलाना एक टीम स्पोर्ट है।'' इस मामले में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, Twitter के CEO अग्रवाल ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर नई भर्तियों पर रोक लगाने की बात का खुलासा किया है। उन्होंने साफ कहा है कि, 'फिलहाल छंटनी की कोई योजना नहीं है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com