Elon Musk फिर से कर रहे Twitter खरीदने पर विचार, दोबारा जताई सहमति

Elon Musk चुपचाप Twitter को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि यह खबर सामने आई है कि, Elon Musk ने Twitter को खरीदने वाली डील पर फिर से विचार किया है।
Elon Musk फिर से कर रहे Twitter खरीदने पर विचार, दोबारा जताई सहमति
Elon Musk फिर से कर रहे Twitter खरीदने पर विचार, दोबारा जताई सहमतिSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला बहुचर्चित माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter बन चुका है, इसके बावजूद भी Elon Musk ने Twitter को खरीदने से मना कर दिया था। इसके बाद तो मानों उनकी मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही गई। हालांकि, अब एक बार फिर ऐसा लग रहा है कि, Elon Musk चुपचाप Twitter को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि, दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk ने पिछले दिनों अपनी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला (Tesla) के सात बिलियन डॉलर के शेयर बेच दिए थे। वहीं, अब खबर सामने आई है कि, Elon Musk ने Twitter को खरीदने वाली डील पर फिर से विचार किया है।

Elon Musk फिर बना रहे है Twitter खरीदने का मन :

दरअसल, पिछले काफी महीनों में Elon Musk और Twitter का नाम एक साथ काफी चर्चा में रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि, Elon Musk ने Twitter को खरीदने के लिए एक डील की थी, जिसे बाद में कैंसिल कर दिया था। उसके बाद से Elon Musk पर Twitter की तरफ से आरोपों का सिलसिला शुरू हो गया था। हालांकि, अब एक बार फिर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, Elon Musk जल्द ही Twitter को खरीदने वाले हैं। क्योंकि, उन्होंने इस डील को लेकर एक बार फिर विचार किया है। इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि, इस बार Elon Musk ने Twitter को खरीदने का इरादा पक्का कर लिया है और उन्होंने इस डील को लेकर ट्विटर को एक लेटर भी लिखा है।

वकीलों का लेटर के माध्यम से कहना :

Elon Musk के वकीलों ने इस लेटर में कहा है कि, 'वह कानूनी लड़ाई को खत्म कर ट्रांजैक्शन को पूरा करना चाहते हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि, Elon Musk अब Twitter को खरीदने वाले हैं। इस खबर की पुष्टि Twitter के भी एक प्रवक्ता ने की थी। यह खबर सामने आने के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयर 22% बढ़कर 52 डॉलर पर बंद हुए हैं। इतना ही नहीं इस बात की पुष्टि करते हुए Elon Musk ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि, 'Twitter X बनाने की ओर एक कदम है। X, द एवरीथिंग ऐप।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com