Starlink की एंट्री से एलन मस्क देंगे मुकेश अंबानी-सुनील मित्तल को सीधी टक्कर

एलन मस्क के नेतृत्व वाली स्पेसएक्स की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस स्टारलिंक जल्द ही भारत में दस्तक देने वाली है। जिससे मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल को सीधी टक्कर मिलेगी।
Starlink की एंट्री से एलन मस्क देंगे मुकेश अंबानी-सुनील मित्तल को सीधी टक्कर
Starlink की एंट्री से एलन मस्क देंगे मुकेश अंबानी-सुनील मित्तल को सीधी टक्करSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) वर्तमान समय में अपने बिजनेस से दुनियाभर में जम कर खलबली मचा रहे हैं, लेकिन उनके अगले निशाने पर अब भारत के सबसे बड़े रईस बिजनसमेन मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल का बिजनेस नजर आरहा है। क्योंकि, एलन मस्क के नेतृत्व वाली स्पेसएक्स की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस स्टारलिंक जल्द ही भारत में दस्तक देने वाली है।

मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल को मिलेगी सीधी टक्कर :

दरअसल, एलन मस्क वैसे तो अपनी खुदकी कंपनी की कारों के चलते भी भारत में तहलका मचा रहे हैं, लेकिन अब उनके नेतृत्व वाली स्पेसएक्स (SpaceX) की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस स्टारलिंक (Starlink) जल्द ही भारत में एंट्री करने वाली है। जिससे भारत में मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल को सीधी टक्कर मिलेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि, 'Starlink दिसंबर 2022 से भारत में ब्रॉडबैंड सेवाओं की पेशकश करने का इरादा रखती है। कंपनी को वर्तमान में टर्मिनल्स के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार है।'

स्टारलिंक कंट्री डायरेक्टर का कहना :

भारत के स्टारलिंक कंट्री डायरेक्टर संजय भार्गव ने कार्यालय में पहले दिन एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि, 'कंपनी को पहले ही भारत में 5,000 प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। हम ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने की इच्छुक हैं।' बता दें, स्टारलिंक की भारत में एंट्री से मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल के लिए परेशानी का कारण इसलिए बन सकती है क्योंकि, फिलहाल भारत में यही दो टेलिकॉम कंपनियों के ज्यादा उपभोक्ता है। वहीं, यदि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस भारत में अपनी सुविधा देना शुरू करेगी तो इन दोनों कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी। हालांकि, इससे ग्राहकों को जरूर फायदा होगा।

सुनील मित्तल के लिए होगी ज्यादा मुश्किल :

यदि Stalink कंपनी की भारत में एंट्री होती है तो, भारत में उस कंपनी को टक्कर देने के लिए पहले से मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Jio मौजूद है। ऐसे में दोनों कंपनियों के बीच अच्छा घमासान होने की उम्मीद नजर आरही है। जबकि, सुनील मित्तल की कंपनी Airtel की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी। क्योंकि, अभी सिर्फ उसे Reliance Jio का ही सामना करना पड़ता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com