Musk ने गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज करा नाम खो दिया अपना स्थान
Musk ने गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज करा नाम खो दिया अपना स्थानSyed Dabeer Hussain -RE

Elon Musk ने गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज करा नाम खो दिया अपना स्थान

एक बार फिर Elon Musk का नाम चर्चा में हैं। इस बार उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड अपने नाम करने के चलते चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार भी उनका नाम इस रेकॉर्ड में एक हैरान कर देने के कारण से दर्ज हुआ है।

Elon Musk name in Guinness World Records : जब से Twitter डील पूरी हुई है और कंपनी एलन मस्क (Elon Musk) के हाथ आई है। तब से टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO Elon Musk का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है और उनका नाम हमेशा अलग-अलग अतरंगी से फैसले लेने के चलते तो कभी अपनी संपत्ति गवाने को लेकर चर्चा में रहा है। वहीँ, अब एक बार फिर उनका नाम चर्चा में हैं और इस बार उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड के चलते चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार भी उनका नाम इस रेकॉर्ड में भी एक हैरान कर देने के कारण से दर्ज हुआ है।

Elon Musk का नाम गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज :

दरअसल, Twitter कंपनी के मालिक Elon Musk ने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज करवाया है। उनका नाम इस गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड (Guinness World Record) की लिस्ट में अपना नाम अपनी निजी संपत्ति गंवाने के चलते दर्ज कराया है। जो कि, उनके लिए काफी शर्म की बात है। क्योंकि, वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने के साथ ही दुनिया के जाने-माने बिजनसमैन भी हैं। हालांकि, उन्होंने अब यह स्थान खो दिया है। उन्होंने नवंबर 2021 से अब तक 180 अरब डॉलर की पर्सनल वेल्थ गंवाई हैं। हालांकि, यह गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड के अनुसार एक अनुमानित आंकड़ा है।

इस लिस्ट में Elon Musk से पहले था इनका नाम :

बताते चलें, गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड की लिस्ट में अपनी संपत्ति गंवाने के लिए अब Elon Musk का नाम दर्ज हो चुका है। हालांकि, Elon Musk ऐसे पहले इंसान नहीं हैं, जिन्होंने अपने नाम इस तरह का ख़िताब अपने नाम किया हो। इससे पहले गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड की लिस्ट में Elon Musk के स्थान पर यह रेकॉर्ड जापान के टेक इन्वेस्टर Masayoshi Son के नाम था। उन्होंने साल 2000 में 58.6 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाकर यह रेकॉर्ड अपने नाम किया था। जबकि, Elon Musk ने Masayoshi Son से भी ज्यादा सम्पति गंवाई है।

Elon Musk ने खो दिया अपना स्थान :

फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, Elon Musk की संपत्ति साल 2021 में कुल 320 अरब डॉलर पर यानी टॉप लेवल पर थी। जबकि, जनवरी 2023 में उनकी संपत्ति गिरकर 138 अरब डॉलर पर आ गई है। Elon Musk की संपत्ति में दर्ज हुई इस गिरावट का कारण Tesla के शेयरों का काफी खराब प्रदर्शन है। इसी के साथ अब उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने का स्थान भी खो दिया है और उनकी जगह अब लग्जरी गुड्स ग्रुप LVMH के फाउंडर बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) ने ले ली है। वर्तमान समय में उनकी कुल संपत्ति 190 अरब डॉलर है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com