नहीं देगा Twitter फ्री सर्विस, Elon Musk ने किया साफ
राज एक्सप्रेस। पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला बहुचर्चित माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter और टेस्ला (Tesla) कंपनी के मालिक ऐलन मस्क (Elon Musk) का नाम काफी चर्चा में नजर आरहा है और ऐसा तब से चल रहा है जब से Elon Musk ने Twitter कंपनी को खरीदा है। क्योंकि, तब से कोई न कोई खबर सामने आई ही रही है। वहीं, अब यह खबर सामने आई है कि, Twitter फ्री सर्विस नहीं देगा।
फ्री सर्विस नहीं देगा Twitter :
दरअसल, टेस्ला (Tesla) कंपनी के मालिक ऐलन मस्क (Elon Musk) के Twitter खरीदने के बाद से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि, Twitter का इस्तेमाल करने के लिए भुगतान करना पड़ सकता है। अब इस लगाए जा रहे अनुमान को सही साबित करते हुए बिजनेसमैन Elon Musk ने खुद ही जानकारी दी है। हालांकि, यह सभी यूजर्स के लिए नहीं होगा। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए कॉमर्शियल और सरकारी यूजर को ही पैसे खर्च करने होंगे। उन्होंने साधारण यूजर को लेकर भी जानकारी दी है। Elon Musk ने ट्वीट कर लिखा है कि,
'कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर हमेशा फ्री रहेगा, लेकिन कॉमर्सियल/सरकारी यूजर के लिए शायद थोड़ी सा भुगतान करना पड़ सकता है।'
Elon Musk, Tesla and Twitter Owner
ब्लू टिक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन :
सामने आई जानकारी के अनुसार, वेरिफाइड ट्वीट को इम्बेड या कोट करने पर थर्ड पार्टी वेबसाइट से भी पैसा वसूला जा सकता है। इनके अलावा ब्लू टिक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस में बदलाव किया जा सकता है क्योंकि, मस्क ने इस मामले में भी सुझाव दिया था। उनके सुझावों में इसकी कीमत तय करने वाली बात भी की गई थी। वर्तमान समय में देखा जाए तो, Twitter प्रीमियम ब्लू सर्विस की कॉस्ट 2.99 डॉलर है।
कई बदलाव की उम्मीद :
बताते चलें, अभी Elon Musk द्वारा Twitter का पूरी तरह अधिग्रहण करना बाकी है। हालांकि, कुछ ही समय में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, लेकिन अभी समय है। हालांकि, यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई बदलाव आने की उम्मीद तो पहले ही की जा रही थी। इतना ही नहीं इसको लेकर भी अनुमान लगाया जा रहा है कि, जिन लोगों का अकॉउंट ब्लॉक किया गया है। उनका अकाउंट उन्हें वापस मिलेगा या नहीं।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।