Elon Musk ने Tesla के सात बिलियन डॉलर शेयर बेचे
Elon Musk ने Tesla के सात बिलियन डॉलर शेयर बेचेSocial Media

क्या Elon Musk अपनी कंपनी Tesla के शेयर बेचकर कर रहे हैं Twitter खरीदने की तैयारी ?

Elon Musk चुपचाप Twitter को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि, Elon Musk द्वारा अपनी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Tesla के सात बिलियन डॉलर के शेयर बेचने की खबर सामने आई है।

राज एक्सप्रेस। आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला बहुचर्चित माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter बन चुका है, इसके बावजूद भी Elon Musk ने Twitter को खरीदने से मना कर दिया था। इसके बाद तो मानों उनकी मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही गई। हालांकि, अब एक बार फिर ऐसा लग रहा है कि, Elon Musk चुपचाप Twitter को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि, दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk द्वारा अपनी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला (Tesla) के सात बिलियन डॉलर के शेयर बेचने की खबर सामने आई है।

Elon Musk ने बेचे कंपनी के शेयर :

दरअसल, इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Tesla के मालिक Elon Musk ने अपनी कंपनी के सात बिलियन डॉलर के शेयर बेच दिए है। इन शेयरों को बेचने का कारण Musk द्वारा Twitter को खरीदने की तैयारी को बताया जा रहा है। क्योंकि, Musk ने इससे पहले जब अप्रैल में 8.5 बिलियन डॉलर के शेयरों की बिक्री की थी। तब Musk ने Twitter के अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली थी। इस बार भी कंपनी द्वारा बेचे गए शेयरों की तुलना पिछली बार बेचे गए कारण से की जा रही है। उस समय इस डील के पूरा न होने पर बिकवाली की यह प्रोसेस रूक गई थी। हालांकि, वर्तमान समय में यह मामला कोर्ट पहुंच चुका है।

क्या Elon Musk कर रहे हैं Twitter खरीदने की तैयारी ?

इस मामले में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, Tesla के CEO Elon Musk ने कंपनी के 7.92 मिलियन शेयरों की बिकवाली कर दी है। इस बिकवाली से उन्हें 6.9 बिलियन डॉलर प्राप्त होंगे। हालांकि, अप्रैल में Elon Musk कंपनी के शेयर बेचकर ही 8.5 बिलियन डॉलर जुटा चुके हैं। उस समय Elon Musk ने जानकारी देते हुए कहा था कि, 'अब Tesla के और शेयर बेचने की उनकी कोई योजना नहीं हैं।' जबकि, उससे पहले Elon Musk ने Tesla के शेयर बेचने का कारण टैक्स भरना बताया था। हालांकि, इस बार ऐसा माना जा रहा हैं कि, वह चुपचाप माइक्रो ब्लॉगिंग साइड Twitter को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। इतना ही नहीं ऐसा भी माना जा रहा हैं कि, Musk यह चाहते हैं कि, अगर कोर्ट आने के बाद उन्हें Twitter को खरीदन पड़ा तो वह इसके लिए अभी से तैयारी कर लें। वह इसके लिए पहले से रकम जुटाकर रख रहे हैं।

शेयरों की ताजा बिकवाली :

कंपनी के शेयरों से जुड़ी खबरों के अनुसार, Elon Musk ने टेस्ला के शेयरों की ताजा बिकवाली 5 अगस्त 2022 से 9 अगस्त 2022 के दौरान की है। इस बिक्री से Elon Musk को टेस्ला कंपनी के 155.04 मिलियन शेयर की बिक्री करनी पड़ी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co