Elon Musk ने एक दिन में इतनी कमाई कर बनाया नया रिकॉर्ड

कार निर्माता कंपनी 'टेस्ला' के को-फाउंडर 'एलन मस्क' (Elon Musk) दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे। वहीं, अब उन्होंने अपनी एक दिन की कमाई से नया रिकॉर्ड बना डाला है।
Elon Musk ने एक दिन में इतनी कमाई कर बनाया नया रिकॉर्ड
Elon Musk ने एक दिन में इतनी कमाई कर बनाया नया रिकॉर्डSyed Dabeer Hussain -RE

Bloomberg Billionaires Index : दुनियाभर के देशों में कोरोना के बाद से ही आर्थिक माहौल चिंताजनक है। इसी दौरान पूरी दुनिया में कई लोगों की नौकरी चली गई। कई लोगों को व्यापार में करोड़ों का घाटा उठाना पड़ा। परंतु वहीं, कई देशों में ऐसे बड़े व्यापारी भी हैं, जिनकी संपत्ति में इस दौरान भी करोड़ों का इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में हाल ही में खबर सामने आई थी कि, टेक्नोलॉजी के जाने माने बिजनमैन और कार निर्माता कंपनी 'टेस्ला' के को-फाउंडर 'एलन मस्क' (Elon Musk) दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे। वहीं, अब उन्होंने अपनी एक दिन की कमाई से नया रिकॉर्ड बना डाला है।

एक दिन की कमाई से बनाया नया रिकॉर्ड :

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla के मालिक Elon Musk वर्तमान समय में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति तो है ही साथ ही उन्होंने सोमवार को एक दिन की कमाई से इतिहास रच दिया है। क्योंकि, सोमवार को Elon Musk की संपत्ति में 2.71 लाख करोड़ रुपये यानी अमेरिकी करेंसी में 36.2 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज हुई। जिसके चलते उन्होंने एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। बता दें, यह दर्ज की गई बढ़त किसी भी अमीर व्यक्ति की संपत्ति में एक दिन में दर्ज की गई अब तक की सबसे ज्यादा बढ़त है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, इस बढ़त के बाद Musk की संपत्ति 289 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

Tesla का मार्केट कैप :

सोमवार को दर्ज की गई इस बढ़त के बाद इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग Tesla का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया है। हालांकि, इस तरह की उपलब्धि हासिल करने वाली पहले भी 5 और अमेरिका की कंपनियां रही है। Tesla इस तरह की अमेरिका की छठी कंपनी है। इसी के साथ सोमवार को कंपनी के शेयर में भी बढ़त दर्ज की गई है। कंपनी के शेयर 14.9% की बढ़त के साथ 52 हफ्ते की नई ऊंचाई 1,045.02 डॉलर पर पहुंच गए है। बता दें, Elon Musk की संपत्ति में यह बढ़त शेयरों में आई तेजी के बाद दर्ज की गई है।

Tesla में Elon Musk की हिस्सेदारी :

हर्ट्ज ग्लोबल होल्डिंग्स ने 100,000 टेस्ला कारों ऑर्डर दिया है। 1 लाख कारों के ऑर्डर मिलने से टेस्ला के शेयरों में शानदार तेजी आई। Tesla में Elon Musk की 23 फीसदी हिस्सेदारी है। शेयर में तेजी से एक दिन में उनकी दौलत 2.71 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। इसके अलावा मस्क रॉकेट मेकर स्पेसएक्स (SpaceX) के एक प्रमुख शेयरहोल्डर और CEO हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com