Elon Musk ने दिया एक हैरान कर देने वाला ट्वीट, ट्वीट बना चर्चा का विषय

कुछ दिनों से Twitter या Elon Musk से जुड़ी कोई न कोई खबर लगातार सुर्ख़ियों में है। अब Elon Musk का एक ट्वीट काफी चर्चा में है। जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी बात कही हैं। जिसको जानकर हर कोई हैरान है।
Elon Musk ने दिया एक हैरान कर देने वाला ट्वीट, ट्वीट बना चर्चा का विषय
Elon Musk ने दिया एक हैरान कर देने वाला ट्वीट, ट्वीट बना चर्चा का विषयSyed Dabeer Hussain - RE

Elon Musk Tweet : आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला बहुचर्चित माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ही बनता जा रहा है। हाल ही में इसे एलन मस्क (Elon Musk) ने Twitter को 44 अरब डॉलर केस में खरीद लिया है। Elon Musk के Twitter को खरीदने के बाद से ही या तो Twitter से जुड़ी या Elon Musk से जुड़ी कोई न कोई खबर लगातार सुर्ख़ियों में बनी ही हुई है। इसी कड़ी में पिछले दिनों नए CEO का चुनाव करने की भी खबर सुनने में आई थी। वहीं, अब Elon Musk का एक ट्वीट काफी चर्चा में नज़र आ रहा हैं। जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी बात कही है। जिसको जानने के बाद हर कोई हैरान है।

Elon Musk का हैरान कर देने वाला ट्वीट :

दरअसल, Tesla और Twitter के CEO एलन मस्क (Elon Musk) हमेशा की तरह ही इस बार भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते खबरों में नज़र आ रहे हैं। इस बार खबर यह है कि, Elon Musk ने कुछ समय पहले 'संदिग्ध मौत' से जुड़ा एक ट्वीट किया था। जो अब चर्चा का केंद्र बना हुआ है। Elon Musk ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'अगर मैं संदिग्ध परिस्थितियों में मर जाता हूं, तो यह नाइस knowin ya होगा।' बस Elon Musk के ट्वीट करने की देर थी कि, ट्विटर पर इस ट्वीट को लेकर लोग लगातार कमेंट करते नहीं थक रहे है। कुछ लोगों ने इस पर भी साफ सुथरी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

Elon Musk के करियर की शुरुआत :

गौरतलब है कि, वर्तमान समय में Elon Musk दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ-साथ Tesla Inc और Twitter के CEO भी हैं। दो कंपनियों के CEO के अलावा दो अन्य कंपनी, द बोरिंग कंपनी और SpaceX के हेड भी हैं। बताते चलें, Elon Musk ने अपने करियर की शुरूआत के उन दिनों को याद करते हुए बताया था कि, उन्होंने पढ़ाई करने की बजाय कुछ काम करने का फैसला किया था और इस फैसले के बाद उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर जिप2 (Zip2) नाम से वेब साफ्टवेयर कंपनी की शुरुआत की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com