Elon Musk का 'नया प्रोजेक्ट' या 'मौत का जाल' ?

अमेरिकी उद्योगपति Elon Musk ज्यातर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका नाम कई बार विवादों के चलते भी चर्चा में रहा है। वहीं अब एक बार वह फिर अपने नए प्रोजेक्ट के चलते विवादों में घिरते नजर आरहे हैं।
Elon Musk का 'नया प्रोजेक्ट' या 'मौत का जाल' ?
Elon Musk का 'नया प्रोजेक्ट' या 'मौत का जाल' ?Social Media

राज एक्सप्रेस। बहुचर्चित इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) के CEO और अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क (Elon Musk) ज्यातर सुर्खियों में बने रहते है। उनका नाम कई बार विवादों के चलते भी चर्चा में रहा है। वहीं अब एक बार वह फिर अपने नए प्रोजेक्ट के चलते विवादों में घिरते नजर आरहे हैं। इस बार उनकी मुश्किलें काफी बढ़ती ही नजर आरही हैं, क्योंकि, लोग उनपर मौत का जाल बनाने का इल्जाम लगा रहे हैं।

Elon Musk पर क्यों लग रहे इल्जाम ?

दरअसल, अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क (Elon Musk) हाल ही में अपने एक नए प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी साझा की। इस प्रोजेक्ट की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई लोग इस प्रोजेक्ट के तहत हुए निर्माण को लेकर गुस्साए हुए नजर आये। इतना ही नहीं लोगों ने सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट तहत हुए निर्माण को डेथ ट्रैप यानी मौत का जाल तक बता रहे हैं। लोगों ने Elon Musk पर इल्जाम लगते हुए कहा है कि, उन्होंने मौत का जाल तैयार किया है। इतना ही नहीं इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

क्या है Elon Musk का नया प्रोजेक्ट :

बताते चलें, Elon Musk के जिस प्रोजेक्ट के चलते वह विवादों में घिर गए है, वह एक बेहद लंबी सुरंग है। जिसका नाम वेगास लूप टनल है। इसमें भारी ट्रैफिक का आवागमन होता है। बता दें, अमेरिका में इन दिनों टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोडक्ट लांच के लिए एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। फ़िलहाल इसी इवेंट में हिस्सा लेने के लिए वह व्यक्ति भी जा रहा था जिसने टनल का वीडियो बनाया है। जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, यह वीडियो टेस्ला की पिछली सीट पर बैठ कर बनाया गया है। हालांकि, यह एक छोटी सी क्लिप ही है। वीडियो में वाहन को जगमगाती, सफेद सुरंग से गुजरते हुए और फिर कई अन्य वाहनों के पीछे रुकते हुए दिखाया गया है।

काफी सकरी है टनल :

वीडियो में यूजर ने यह बताने की कोशिश की है कि, 'Elon Musk के प्रोजेक्ट के तहत जो टनल तैयार की गई है वह काफी सकरी (Narrow) है। इतनी ज्यादा संकरी होने के कारण लोगों का इसमें दम घुटता है। यदि जाम लग जाये तो टनल में कारें चार मील प्रति घंटे की रफ्तार से बेहद धीमे चलने लगती हैं। इस घटना के बाद एलन मस्क की 'वेगास लूप' सुरंग को डेथ ट्रैप या मौत का जाल नाम दिया जा रहा है।

यूजर लिख रहे तरह तरह की बातें :

इस टनल को लेकर यूजर तरह तरह की बातें लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'अगर कोई दुर्घटना और आग लग जाए तो क्या होगा? लोग कैसे निकलेंगे? यह एक मौत का जाल है और एक आपदा होने की प्रतीक्षा हो रही है, खासकर टेस्ला की बैटरी में आग लगने से...' हालांकि बोरिंग की वेबसाइट के अनुसार, सुरंग में कई अग्नि सुरक्षा प्रोटोकॉल मौजूद हैं।' वहीं कई अन्य दूसरे यूजर्स ने लिखा कि 'अगर एक कार में आग लग जाती है, तो लोग मर जाएंगे। मस्क द्वारा स्थापित कंपनी ने अप्रैल 2021 में वेगास लूप की शुरुआत की थी। यह सुरंग धरती की सतह से 40 फुट नीचे है। इसे पूरा करने में 52.5 मिलियन डॉलर की लागत आई थी। कन्वेंशन सेंटर लूप की सुरंग प्रणाली लगभग 1.7 मील लंबी है, जिसमें तीन स्टेशनों में कुल 29 पार्किंग हैं। लास वेगास में बोरिंग कंपनी 51 स्टेशनों के साथ 29 मील लंबी सुरंग प्रणाली का निर्माण करने की योजना बना रहा है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com