Elon Musk
Elon MuskSyed Dabeer Hussain -RE

Elon Musk लगातार खोते ही जा रहे अपनी नेटवर्थ, इतनी संपत्ति गंवाने वाले बने पहले व्यक्ति

किसी भी बिजनेसमेन के दो कंपनियों के मालिक बनने के बाद नेटवर्थ बढ़ती है, लेकिन Tesla और Twitter के मालिक Elon Musk अपनी नेटवर्थ खोते ही जा रहे हैं।

राज एक्सप्रेस। Twitter डील के पूरा होने के बाद से Twitter और Elon Musk का नाम ज्यादातर चर्चा में बना ही हुआ है। हमेशा से कोई न कोई बड़े फैसले के चलते या कंपनी को हुए नुकसान के चलते। जहां, किसी भी बिजनेसमेन के दो कंपनियों के मालिक बनने के बाद नेटवर्थ बढ़ती है, लेकिन Tesla और Twitter के मालिक Elon Musk अपनी नेटवर्थ खोते ही जा रहे हैं।

Elon Musk की नेटवर्थ में दर्ज हुई गिरावट :

दरअसल, Tesla और Twitter के मालिक Elon Musk की नेटवर्थ में 200 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज हुई है और इस प्रकार वह इतनी नेटवर्थ गंवाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। इस बात की जानकारी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के माध्यम से सामने आई है। क्योंकि, Musk की पर्सनल नेटवर्थ जनवरी 2021 में 200 बिलियन डॉलर से ज्यादा थी। उस समय उन्होंने Amazon के मालिक जेफ बेजोस को भी पीछे छोड़ दिया था। वहीँ, अब Tesla के शेयरों में गिरावट दर्ज होने के बाद उनकी टोटल नेटवर्थ 137 बिलियन डॉलर तक गिरी है। Tesla के शेयरों में 27 दिसंबर को 11% की गिरावट दर्ज हुई थी।

नवंबर 2021 में मस्क की नेटवर्थ :

पिछले साल यानी नवंबर 2021 में Elon Musk की नेटवर्थ 340 बिलियन डॉलर के पीक पर थी। ये वही समय था जब Elon Musk एक साल से ज्यादा समय तक दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन बन गए थे। वहीँ, अक्टूबर 2021 में Elon Musk दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे और तब उनकी नेटवर्थ 44 बिलियन डॉलर थी और उन्होंने तब ही ट्विटर को खरीदा लिया था।

टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट :

बताते चलें, Elon Musk ने अपनी कंपनी टेस्ला के शेयर बीते दिनों लगातार बेचे थे। दिसंबर महीने में मस्क ने सिर्फ 3 दिन में ही टेस्ला के लगभग 22 मिलियन (2.2 करोड़) शेयर बेचे थे, जिसकी कीमत करीब 3.6 बिलियन डॉलर, यानी 29.81 हजार करोड़ रुपए है। टेस्ला के शेयर इस साल 65% से ज्यादा गिर चुके हैं। ये साल की शुरुआत में 400 डॉलर के करीब थे और अभी 125 डॉलर के करीब पहुंच गए हैं। इन सब का नतीजा ही है कि, उनकी संपत्ति में इतनी गिरावट दर्ज हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com