असम : तकनीकी खराबी के चलते सिलचर में Air India की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

असम के सिलचर में Air India Express के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस मामले में तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।
असम : तकनीकी खराबी के चलते सिलचर में Air India की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
असम : तकनीकी खराबी के चलते सिलचर में Air India की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंगSocial Media

असम, भारत। कई बार विमान में कोई घटना घट जाने, किसी घटना की आशंका होने, तकनीकी खराबी या अन्य किसी भी कारण के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाना पड़ती है। ऐसा ही आज असम के सिलचर में एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस मामले में तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। जानिए क्या है पूरा मामला...

फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग :

दरअसल, बुधवार को असम के सिलचर में एक Air India Express की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ी। खबरों की मानें तो, इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग तकनीकी खराबी के चलते कराई गई। सिलचर से विमान के उड़ान भरते ही उसमें कुछ खराबी आ गई। इसके बाद पायलटों ने सूझबूझ से सभी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया। पायलट की इसी सूझबूझ के चलते सिलचर में एक बड़ा हादसा होने से बच गया है। पायलट ने बताया है कि, विमान के टेक ऑफ (उड़ान भरते) करते ही खराबी आने की जानकारी मिल गई थी, जिससे फ्लाइट को तुरंत वापस सिलचर कुंभीग्राम एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया।

कोलकाता के लिए भरी थी उड़ान :

प्राप्त जानकारी के अनुसार, Air India Express के जिस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई उसका नाम Airbus A319 है। इस फ्लाइट ने बुधवार की सुबह कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में एक बार में कुल 124 से 156 यात्री यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, इमरजेंसी लैंडिंग के समय विमान में कितने यात्री थे सामने नहीं आई है। हालांकि, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। इस मामले में Air India के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 'सिलचर से उड़ान भरकर कोलकाता जाने वाली फ्लाइट ने जैसे ही टेक ऑफ किया, उसके पहिए में खराबी आ गई। इस कारण विमान को दुघर्टनाग्रस्त होने से बचाने के लिए उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co