ONGC हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, अरब सागर में ऑयल रिग के पास हुआ लैंड

आज अरब सागर (Arabian Sea) में ऑयल रिग के पास ONGC के(Air India Express) के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस मामले में पायलट ने अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।
ONGC हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, अरब सागर में ऑयल रिग के पास हुआ लैंड
ONGC हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, अरब सागर में ऑयल रिग के पास हुआ लैंडSocial Media

राज एक्सप्रेस। कई बार विमान में कोई घटना घट जाने, किसी घटना की आशंका होने, तकनीकी खराबी या अन्य किसी भी कारण के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाना पड़ती है। ऐसा ही आज अरब सागर (Arabian Sea) में ऑयल रिग के पास ONGC के(Air India Express) के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस मामले में पायलट ने अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। जानिए क्या है पूरा मामला...

ONGC के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग :

दरअसल, मंगलवार की सुबह ONGC के एक हेलीकॉप्टर की अरब सागर में ऑयल रिग के पास इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान हेलीकॉप्टर में टोटल 9 लोग सवार थे। हालांकि, राहत की बात यह है कि, इस दौरान बड़ा हादसा भी हो सकता था जो, होते-होते टल गया और इस दौरान इस हेलीकॉप्टर में कुल 9 लोग सवार थे। जिन्हें रेस्क्यू (Rescue) कर बचा लिया गया है। किसी को भी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ये रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) पूरी तरह सफल रहा। लोगों को ONGC के पोत मालवीय-16 और पांचवें को ONGC के रिग सागर किरण की रेस्क्यू बोट से बचा लिया गया। भारतीय नौसेना ने ONGC हेलीकॉप्टर के यात्रियों के बचाव के लिए सीकिंग और एएलएच हेलीकॉप्टर और भारतीय नौसेना के जहाज तेग को तैनात किया था।

कंपनी का ट्वीट :

इस मामले की जानकारी ONGC कंपनी ने एक ट्वीट में दी। कंपनी ने अपने ट्वीट में कहा कि, 'सात यात्रियों और दो पायलटों (Pilots) को लेकर एक हेलीकॉप्टर ने आज मुंबई (Mumbai) हाई में सागर किरण में तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) रिग के पास अरब सागर में आपातकालीन लैंडिंग (Emergency Landing) की। अब तक लोगों को बचा लिया गया है। ONGC के हेलीकॉप्टर में छह ONGC कर्मी सवार थे।

अधिकारियों ने दी जानकारी :

बताते चलें, इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा है कि, 'समुद्र में तटरक्षक के एक जहाज को मौके पर पहुंचने के लिए मोड़ दिया गया और एक अन्य जहाज बचाव अभियान में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हुआ। तटरक्षक बल भारतीय नौसेना और ओएनजीसी के साथ सहयोग किया, ताकि बचाव कार्य में और तेजी लाई जा सके। पोत मालवीय 16, जिसे एमआरसीसी मुंबई ने बचाव अभियान में शामिल होने के लिए डायवर्ट किया था।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com