मुंबई: अब लोकल ट्रेनों में यात्री नहीं होंगे बोर, रेलवे कराएगा मनोरंजन

लम्बे समय तक बंद रहने के बाद मुंबई की लोकल ट्रेनें भी कुछ समय पहले ही चलाई गई। जल्द ही इन मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा के दौरान को कई नई सेवाएं भी दी जाएंगी।
Entertainment in Mumbai local trains
Entertainment in Mumbai local trainsSyed Dabeer Hussain - RE

मुंबई। कोरोनावायरस के चलते देश में हुए लॉकडाउन के दौरान यातायात की सभी सुविधाएं ठप्प पड़ी थी। इसमें भारतीय रेल सेवाएं, सभी हवाई यात्राएं, सरकारी बसें, मेट्रो और मुंबई में चलने वाली लोकल ट्रेनें भी शामिल थीं। लम्बे समय तक बंद रहने के बाद मुंबई की लोकल ट्रेनें भी कुछ समय पहले ही चलाई गईं। जल्द ही इन मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा के दौरान को कई नई सेवाएं भी दी जाएंगी।

लोकल ट्रेनों में मिलेगी नई सुविधा :

जब भी आप मुंबई की लोकल ट्रेन के बारे सोचते होंगे तो, आपके मन में यात्रियों से भरी ट्रेन का ख्याल आता होगा, लेकिन मुंबई की लोकल ट्रेनों को देखेंगे तो आपको ऐसा नजारा बिलकुल भी देखने को नहीं मिलेगा। क्योंकि, कोरोना के चलते इन ट्रेनों में अब पहले की तरह भीड़ दिखाई नहीं देती है, लेकिन हो सकता है फिर पहले की तरह भीड़ देखने को मिले क्योंकि, जल्द ही इन लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों को फिल्म, धारावाहिक, गाने और वीडियो देखने की सुविधा मिलेगी। सेंट्रल रेलवे ने इस बारे में जानकारी स्वयं दी।

ट्रेन में मिलेंगे मनोरंजन के साधन :

सेंट्रल रेलवे ने लोकल ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए ट्रेनों की बोगियों में मनोरंजन के साधनों को लगाने का ऐलान किया है। इसके लिए ट्रेनों में डिवाइस लगाई जाएंगी। इन डिवाइस में मनोरंजन के लिए पहले से सांग्स, सीरियल्स, फिल्में और एडवर्टाइजमेंट लोड कर दिए जाएंगे। इस सुविधा ला लाभ लेने के लिए ट्रेन में सफऱ कर रहे यात्रियों को अपने मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करनी पड़ेगी। जिससे फिल्म और सीरियल्स को देखा जा सकेगा।

कैसे करेगा काम :

यात्रा के दौरान यात्री के मोबाईल में डाउनलोड की गई ऐप में यात्रियों को एक विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प के माध्यम से यात्री अपनी पसंदीदा भाषा का चुनाव कर सकेंगे और उसके बाद इन साधनों में लोडेड फिल्म और धारावाहिकों को यात्री अपने मोबाइल फोन में देख सकेंगे। इस सेवा की खास बात यह है कि, इसको देखने के लिए यात्रियों को इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया :

इस सेवा के बारे में बताते हुए सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, 'ट्रेन की बोगियों में इनकी इंस्टॉलेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और मानसून से पहले ट्रेन की बोगियों में इन डिवाइस को इंस्टॉल कर दिया जाएगा। इस डिवाइस को कुल 165 लोकल ट्रेनों में लगाया जाएगा। इस सेवा को रेलवे के गैर किराया राजस्व को बढ़ाने केमकसद से हॉटस्पॉट उपकरणों को एक पहल के तौर पर पेश किया जा रहा है। इससे पहले, सेंट्रल रेलवे द्वारा इन डिवाइसेज का परीक्षण किया गया था। यह परीक्षण कुर्ला में रेलवे शेड में किया गया था। मौजूदा समय में, लग्जरी ट्रेनों के संचालन में पहले से ही लोडेड इंफोटेंमेंट कंटेट की सुविधा दी गई है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com