वर्ष 2023 तक ब्याज दर बढ़ा सकता है Federal Reserve

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने कहा है कि उसे अगले दो साल में मुद्रास्फीति बढ़ने तथा श्रम बाजार में मजबूती की उम्मीद है और इसके बाद नीतिगत ब्याज दरों में वृद्धि की जायेगी।
वर्ष 2023 तक ब्याज दर बढ़ा सकता है Federal Reserve
वर्ष 2023 तक ब्याज दर बढ़ा सकता है Federal ReserveSocial Media

राज एक्सप्रेस। अमेरिका (America) के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने कहा है कि उसे अगले दो साल में मुद्रास्फीति बढ़ने तथा श्रम बाजार में मजबूती की उम्मीद है और इसके बाद नीतिगत ब्याज दरों में वृद्धि की जायेगी। फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने फेड की मुक्त बाजार समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुये कहा ''हमें इस गर्मी के मौसम में रोजगार में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यह स्पष्ट है कि हम काफी मजबूत श्रम बाजार की ओर बढ़ रहे हैं। एक-साल में श्रम बाजार बेहद मजबूत हो जायेगा।"

फेड ने अपने बयान में वर्ष 2023 तक ब्याज दरों में 0.6 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना व्यक्त की है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि दरें तभी बढ़ाई जायेंगी जब बेरोजगारी कम होगी और मुद्रास्फीति बढ़कर दो प्रतिशत से ऊपर पहुँच जायेगी। फिलहाल उसने नीतिगत ब्याज दरों को शून्य से 0.25 प्रतिशत के दायरे में अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है।

फेड के बयान के बाद शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई। सोने और चाँदी के दाम भी लुढ़क गये। बयान में कहा गया है कि टीकाकरण के कारण कोविड-19 (Covid-19) के संक्रमण में कमी आई है। इन सबके बीच केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था को समर्थन देना जारी रखेगा। वह सरकारी प्रतिभूतियों के माध्यम से 80 अरब डॉलर और रेहन समर्थित प्रतिभूतियों के माध्यम से 40 अरब डॉलर की तरलता हर महीने बढ़ता रहेगा।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com