India's Most Powerful Women 2021
India's Most Powerful Women 2021Syed Dabeer Hussain - RE

India's Most Powerful Women 2021 की लिस्ट में पहला स्थान हासिल करने वाली है यह महिला

Fortune India द्वारा जारी की गई इस साल 2021 की लिस्‍ट में पहला स्थान हासिल करने वाली महिला और वह कोई और नहीं बल्कि देश की वित्‍त मंत्री निर्मली सीतारमण ही हैं।

India's Most Powerful Women 2021 : आज भारत की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं। इस बात का खुलासा Fortune India द्वारा जारी की गई नई 50 शक्तिशाली महिलाओं (Most powerful women List 2021) की लिस्‍ट से हुआ है। जी हां, Fortune India द्वारा जारी की गई इस साल 2021 की लिस्‍ट में पहला स्थान हासिल करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि देश की वित्‍त मंत्री निर्मली सीतारमण ही हैं।

Fortune India कि लिस्ट में पहला स्थान :

दरअसल, आज Fortune India द्वारा इस साल 2021 की 50 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्‍ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में पहला स्थान पाने वाली भारत की वित्‍त मंत्री निर्मली सीतारमण हैं। जबकि, लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल करने वाली भी भारतीय महिला नीता अंबानी ही हैं। इनके अलावा इस लिस्ट में टॉप 10 महिलाओं में पहले दूसरे के अलावा और भी कई महिलाओं का नाम शामिल है। जिन्हें हम में से कई लोग जानते हैं। लिस्ट में चौथे स्थान पर किरण मजूमदार शॉ, अरुंधति भट्टाचार्य, गीता गोपीनाथ, सुचित्रा इल्ले और रेड्डी बहनें शामिल हैं।

वित्‍त मंत्री सीतारमण को लेकर Fortune India का कहना :

बताते चलें, Fortune India कि वेबसाइट द्वारा वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण को एलकार एक पोस्ट शेयर किया गया है। जिसमे उन्हें लेकर कई बाते कही गई है। इस पोस्ट में कहा गया है कि, 'वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण मार्च 2020 में लॉकडाउन लागू होने के 36 घंटे बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करने वाली पहली कैबिनेट मिनिस्‍टर हैं। सारा देश उस समय सरकार की योजना के बारे में जानना चाहता था कि Covid से कैसे निपटेंगे। साथ ही इकोनॉमी ग्रोथ कैसे होगी। इस पूरी जिम्‍मेदारी को उन्‍होंने बतौर FM बखूबी निभाया।'

नीता अंबानी को लेकर Fortune India का कहना :

Fortune India कि वेबसाइट द्वारा किए गए पोस्ट में नीता अंबानी को लेकर कहा गया है कि, 'अप्रैल 2020 में जब लॉकडाउन लगा था तो नीता अंबानी ने Reliance Foundation Hospital की मैनेजमेंट टीम के साथ बैठक की थी। उन्‍होंने जानना चाहा था कि, Covid से गरीब कितना प्रभावित होगा। इसके बाद उन्‍होंने मुंबई में BMC के साथ मिलकर एक टीम बनाई थी, जिसकी जिम्‍मेदारी 250 बेड का कोविड अस्‍पताल तैयार करने की थी। फिर उसकी क्षमता बढ़ाकर 2000 बेड कर दी गई। ऑक्‍सीजन सप्‍लाई भी बढ़ाई गई। यहां इलाज मुफ्त था।'

सौम्या स्वामीनाथन को लेकर Fortune India का कहना :

Fortune India कि वेबसाइट द्वारा किए गए पोस्ट में सौम्या स्वामीनाथन को लेकर कहा गया है कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने पिछले दिनों Omicron वैरिएंट को लेकर कहा है कि, "वैज्ञानिकों को इन चार-पांच दिनों में इस नए वैरिएंट को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कई देशों के वैज्ञानिक इस पर काम कर रहे हैं। Omicron से लड़ने के लिए विज्ञान आधारित रणनीति की आवश्यकता है। सभी वयस्कों का पूर्ण टीकाकरण, सामूहिक समारोहों से बचना, व्यापक जीनोम सिक्वेंसिंग, मामलों में किसी भी असामान्य वृद्धि की बारीकी से निगरानी करना, 'Omicron' से लड़ने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए कुछ सुझाव हैं, जिससे चिंता कम हो सकती है यह वैरिएंट डेल्टा की तुलना में अधिक संक्रामक हो सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। हम कुछ दिनों में इस स्ट्रेन के बारे में और जान सकेंगे।"

किरण मजूमदार-शॉ को लेकर Fortune India का कहना :

Fortune India कि वेबसाइट द्वारा किए गए पोस्ट में किरण मजूमदार-शॉ को लेकर कहा गया है कि, "कई लोगों ने महसूस किया कि बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ (विश्व स्तर पर बायोटेक उद्योग का भारत का चेहरा) कोविड -19 अवसर की नाव से चूक गए, लेकिन पद्म श्री (1989) और पद्म भूषण (2005) से सम्मानित शॉ ने सीरम इंस्टीट्यूट लाइफ साइंसेज (SIS) के साथ रणनीतिक दीर्घकालिक सहयोग की योजना बनाकर सभी को गलत साबित कर दिया।"

सुचित्रा एला को लेकर Fortune India का कहना :

Fortune India कि वेबसाइट द्वारा किए गए पोस्ट में सुचित्रा एला को लेकर कहा गया है कि, "हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (BBIL) के सह-स्थापित कृष्णा एला और पत्नी सुचित्रा एला का नाम तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने महामारी से लड़ने के लिए कोवैक्सिन का विकास और उत्पादन किया। सुचित्रा कहती हैं, ''कृष्णा और मैं अपने परिसर से बाहर काम करते हैं, जो हमारे आवास से 75 किलोमीटर दूर है। हमें लगा कि हमारे सहयोगियों के बीच हमारी मौजूदगी बहुत ताकत देगी।"

टॉप 10 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्‍ट :

  • निर्मला सीतारमण - केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री

  • नीता अंबानी - संस्थापक और अध्यक्ष, रिलायंस फाउंडेशन

  • सौम्या स्वामीनाथन - मुख्य वैज्ञानिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

  • किरण मजूमदार-शॉ - कार्यकारी अध्यक्ष, बायोकॉन

  • सुचित्रा ऐल्ला - सह-संस्थापक और संयुक्त एमडी, भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड

  • अरुंधति भट्टाचार्य - चेयरपर्सन और सीईओ, सेल्सफोर्स इंडिया

  • गीता गोपीनाथ - मुख्य अर्थशास्त्री, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

  • टेसी थॉमस - विशिष्ट वैज्ञानिक और महानिदेशक, वैमानिकी प्रणाली, डीआरडीओ

  • रेखा एम. मेनन - चेयरपर्सन और सीनियर एमडी, एक्सेंचर इन इंडिया

  • रेड्डी सिस्टर्स - उम्र: संगीता (58); सुनीता (61); प्रीथा (63); शोभना (60)

Reliance Foundation का ट्वीट :

Reliance Foundation द्वारा अपने Twitter से इस बारे ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि, 'नीता अंबानी का नाम Fortune India की लिस्‍ट में देश की 50 Most powerful women में चुना गया है। नीता अंबानी के Vision और लीडरशिप की बदौलत संस्‍था Covid 19 संकट से निपटने में सफल रही।' जबकि, नीता अंबानी ने इस बारे में कहा है कि, 'मुझे लगता है कि, हम जल्‍द ही इस संकट से उबर जाएंगे। इस दौरान कई चुनौतियां भी उभरेंगी, जिनका हमें डटकर मुकाबला करना होगा।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com