Ford ने अपनी EcoSport का नया वेरिएंट 'EcoSport SE' किया लांच

जानी - मानी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड इंडिया (Ford) ने भी बुधवार को अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV ईकोस्पोर्ट (EcoSport) का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने 'EcoSport SE' नाम से लांच किया है।
Ford EcoSport का नया वेरिएंट 'EcoSport SE' लांच
Ford EcoSport का नया वेरिएंट 'EcoSport SE' लांचSocial Media

ऑटोमोबाइल। पिछले साल कोरोना और लॉकडाउन के चलते हुए नुकसान से बाहर आने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियां नए नए तरीके अपना रही है। कुछ कंपनियों ने नए वाहन लांच किए हैं तो कुछ ने अपने पुराने मॉडल्स को ही अपडेट करने उनका नया वेरिएंट लांच कर दिया है। इसी कड़ी में जानी मानी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड इंडिया (Ford) ने भी बुधवार को अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV ईकोस्पोर्ट (EcoSport) का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने कहा है कि, इसमें काफी कुछ नया है।

Ford EcoSport का नया वेरिएंट :

दरअसल, वाहन निर्माता कंपनी Ford इंडिया ने अपनी पुरानी ही सबसे लोकप्रिय इस कार EcoSport को अपडेट कर इसमें कई नए फीचर्स के साथ इसके नए वेरिएंट को लांच कर दिया है। इन नई EcoSport में ग्राहकों को दो बॉडी स्टाइल मिलेगी। जिससे ग्राहकों को नए ऑप्शन मिल जाएंगे। इस नई EcoSport के बारे में जानकारी कंपनी ने एक बयान जारी कर दी है। इस बयान में कंपनी ने कहा है कि, 'EcoSport के नए वेरिएंट को 'EcoSport SE' नाम दिया गया है। जिसका नया लाइनअप क्रमशः पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में पेश किया गया है।

'EcoSport SE' की कीमत :

बताते चलें, Ford इंडिया ने अपने नए वेरिएंट 'EcoSport SE' को पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में लांच किया है। हालांकि, दोनों की कीमतों में 19-20 का ही फर्क रखा गया है। कंपनी ने 'EcoSport SE' के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 10.49 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट की कीमत 10.99 लाख रुपये रखी है।

EcoSport SE का इंजन :

यह आपको डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन मिलेगी। इसके इंजन की बात करें तो, इसमें 1.5 लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 122 पीएस की पावर देता है जबकि 1.5 लीटर डीजल इंजन 100 PS पावर जनरेट करता है। दोनों इंजनों को फोर्ड के रिस्पोंसिव और फुर्तीले 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में जोड़ा जाएगा।

फोर्ड इंडिया का कहना :

फोर्ड इंडिया का कहना है कि, 'नए वेरिएंट के फीचर्स और डिजाइन को इसके अमेरिकी और यूरोपियन पार्टनर्स से इंस्पायर्ड है, जहां कॉम्पैक्ट एसयूवी बिना रियर-माउंटेड स्पेयर व्हील के बेचे जाते हैं। नया व्हीकल आसानी से इस्तेमाल किए जाने वाले पंचर किट के साथ आता है, इसके जरिए ग्राहक टायर डैमेज को कुछ ही मिनट में रिपेयर कर सकते हैं, साथ ही इसके लिए टायर को उसकी जगह से हटाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।"

EcoSport SE के फीचर्स :

  • नए वेरिएंट EcoSport SE को SYNC 3 जैसी आउटस्टैंडिंग सेफ्टी और बेस्ट-इन-सेगमेंट टेक्नोलॉजी लैस रखा गया है।

  • EcoSport SE में एक नया टेलगेट शामिल किया गया है जो क्रोम स्लैट और एक नए नंबर प्लेट हाउसिंग के साथ आता है।

  • नए वेरिएंट में एक नया डुअल-टोन रियर बम्पर भी दिया गया है।

  • इस गाड़ी में ट्रिम में 16 इंच के हाई ग्लॉस सिल्वर अलॉय व्हील्स का एक सेट भी दिया गया है।

  • इसके फॉगलैंप्स नए डिजाइन के हैं।

बता दें, EcoSport SE में क्रोम डिटेल, हेक्सागोनल ग्रिल और एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ बड़े प्रोजेक्टर हेडलाइट्स सहित बाकी बाहरी एलीमेंट्स को कंपनी ने पहले की तरह ही रखा है।

फोर्ड इंडिया के एग्जीक्यूटिव का कहना :

फोर्ड इंडिया के मार्केटिंग, सेल्स एंड सर्विस एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विनय रैना ने कहा, “ग्राहक तेजी से डिजाइन और लुक की तरफ आकर्षित होकर ग्लोबल बेंचमार्क को फॉलो करते हैं और गाड़ियों में अनोखी चीजों की तलाश करते हैं, ये सबकुछ आपको नई EcoSport SE में मिलेगा। EcoSport SE ग्राहकों को मजेदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co