Gautam Adani became third richest person in world
Gautam Adani became third richest person in worldSocial Media

Gautam Adani ने इतिहास बदलते हुए बनाई दुनियाभर के अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर जगह

अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने पिछले कई सालों का इतिहास बदलते हुए दुनियाभर के अमीर लोगों की लिस्ट में अपनी जगह तीसरे स्थान पर बना ली है।

राज एक्सप्रेस। कई बार शेयर मार्केट में ऐसा माहौल देखने को मिलता है कि, पूरा मार्केट डाउन रहता है, लेकिन फिर भी कुछ कंपनियों के शेयर में काफी बढ़त दर्ज होती है। ऐसा ही बीते कुछ समय से गौतम अडानी की कंपनी के शेयरों के साथ भी हुआ है। इसी की बदौलत अब भारत के अरबपतियों में शुमार अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने पिछले कई सालों का इतिहास बदलते हुए दुनियाभर के अमीर लोगों की लिस्ट में अपनी जगह काफी उंचे स्थान पर बना ली हैं। इन्हीं शेयरों की बदौलत ही आज गौतम अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

गौतम अडाणी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति :

दरअसल, पिछले दिनों शेयर बाजार में हुए फेरबदल के चलते ऐसा हुआ था कि, कुछ देर के लिए गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी की जगह ले ली थी। वहीँ, अब देखते ही देखते गौतम अडाणी ने अपनी संपत्ति के दम पर दुनिया में सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बना ली है। इस प्रकार वो अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और पहले भारतीय एवं एशियाई व्यक्ति बन गए हैं। वर्तमान समय में Adani Group के चेयरमैन गौतम अडाणी (Gautam Adani) की नेटवर्थ 137.4 अरब डॉलर मापी गई है। जबकि, पहले स्थान पर रहने वाले एलन मस्क (Elon Musk ) 251 अरब डॉलर की नेटवर्थ और दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहने वाले जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की नेटवर्थ 152.3 अरब डॉलर दर्ज हुई है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की जारी ताजा रिपोर्ट

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की जारी ताजा रिपोर्ट की माने तो,

  • वर्तमान समय में गौतम अडाणी की नेटवर्थ में 1.12 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज हुई है। इस बढ़त के बाद अब उनकी नेटवर्थ 137.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई। अडाणी की नेटवर्थ में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

  • फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ 1.37 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 136 अरब डॉलर रह गई।

  • मुकेश अंबानी 91.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में 11वें स्थान पर हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com