Bloomberg Billionaire Index : कमाई के मामले में गौतम अडानी ने जेफ बेजोस को छोड़ा पीछे

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की ताजा लिस्ट से सामने आ गई है। भारत के अरबपतियों में शुमार अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब कमाई के मामले में जेफ बेजोस को पीछे छोड़ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
कमाई के मामले में गौतम अडानी ने जेफ बेजोस को छोड़ा पीछे
कमाई के मामले में गौतम अडानी ने जेफ बेजोस को छोड़ा पीछेSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। कई बार शेयर मार्केट में ऐसा माहौल देखने को मिलता है कि, पूरा मार्केट डाउन है, लेकिन फिर भी कुछ कंपनियों के शेयर में काफी बढ़त दर्ज होती है। ऐसा ही कुछ गौतम अडानी की कंपनी के शेयरों के साथ भी हुआ है। इसी की बदौलत अब भारत के अरबपतियों में शुमार अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब कमाई के मामले में जेफ बेजोस को पीछे छोड़ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस बात की जानकारी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की ताजा लिस्ट से सामने आई है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की ताजा लिस्ट :

पिछले साल देश के लगभग सभी बड़े कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि, इस दौरान भी देश के कुछ दिग्गज कारोबारी ऐसे थे, जिनकी कंपनी ने भरपूर लाभ कमाया है। ऐसा कंपनी के शयरों में होने वाली उठापटक के कारण। वहीं, अब जब ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की ताजा लिस्ट जारी की गई है तो, यह खुलासा हुआ है कि, इस साल कमाई करने के मामले में भारतीय अडानी ग्रुप के चेयरमैन, गौतम अडानी ने देश में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस मामले में उन्होंने न सिर्फ एशिया के सबसे बड़े अमीर वयक्ति मुकेश अंबानी को ही नहीं बल्कि दुनिया के कई बड़े आमिर लोगों को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है।

अडानी की संपत्ति में हुआ इजाफा :

बताते चलें, इस साल अडानी ग्रुप के चेयरमैन, गौतम अडानी की संपत्ति में 52 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और इसी संपत्ति के साथ उन्होंने गौतम अडानी ने मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस, स्टीव वॉल्मर, लैरी एलिशन, वॉरेन बफेट जैसे टॉप-10 बड़े कारोबारियों और आमिर लोगों को पीछे छोड़ दिया हैं। हालांकि, वर्तमान समय में भी गौतम अडानी से आगे केवल एलन मस्क, बर्नार्ड आर्नाल्ट ही हैं। क्योंकि, एलन मस्क की संपत्ति में इस साल अब तक 124 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई है। जबकि, बर्नार्ड ऑर्नाल्ट की संपत्ति में 56 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई।

भारतीय अरबपतियों की संपत्ति :

  • मुकेश अंबानी की संपत्ति में 20.5 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई।

  • गौतम अडानी की संपत्ति में 52 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई।

  • शिव नाडर की संपत्ति में 5.29 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई।

  • अजीम प्रेम जी की संपत्ति में 11.8 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com