Hindenburg रिपोर्ट ने छीन लिया Gautam Adani का वर्चस्व
Hindenburg रिपोर्ट ने छीन लिया Gautam Adani का वर्चस्वSyed Dabeer Hussain - RE

Hindenburg रिपोर्ट ने छीन लिया Gautam Adani का वर्चस्व, टॉप 10 लिस्ट हुए बाहर

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने Adani Group पर आरोप लगाए थे। इसी का नतीजा है कि, Gautam Adani का वर्चस्व खो गया है और वह टॉप 10 से बाहर हो चुके हैं।

राज एक्सप्रेस। अडानी ग्रुप (Adani Group) के मालिक गौतम अडानी (Gautam Adani) अपने स्वामित्व वाली अलग-अलग कंपनियों के शेयर में हो रही उठा पटक या फिर किसी न किसी नई डील के चलते सुर्ख़ियों में बने ही रहते हैं। वैसे तो Adani Group ज्यातर अपनी विस्तार के चलते सुर्खियों में रहता है, लेकिन हाल ही में Adani Group का नाम किसी घोटाले या धोखाधड़ी के चलते चर्चा में था। क्योंकि, अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने Adani Group पर आरोप लगाए थे। इसी का नतीजा है कि, Gautam Adani का वर्चस्व खो गया है।

Hindenburg रिपोर्ट का असार :

दरअसल, किसी भी कंपनी पर यदि कोई गलत आरोप लगता है तो, उसका सीधा असार सबसे पहले कंपनी के शेयरों पर पड़ता है। ठीक वैसा ही अब गौतम अडानी (Gautam Adani) के अडानी ग्रुप (Adani Group) के साथ भी हुआ है। Hindenburg द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के चलते Gautam Adani की संपत्ति घटती गई और अब नतीजा यह है कि, Gautam Adani का नाम आज दुनिया के सबसे अमीरों की टॉप-10 लिस्ट से बाहर हो गया है। यानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर जाने वाले Gautam Adani अब बिलियनेयर्स इंडेक्स में अदाणी चौथे स्थान से लुडक कर 11वें स्थान पर आ गए हैं।

कितना हुआ नुकसान :

बताते चलें, Hindenburg द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के सामने आते ही Adani Group के शेयर में गिरावट का दौर चालू हो गया था। इस गिरावट से मात्र तीन दिन में Adani Group की कंपनियों को 34 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। इसका सीधा असर Gautam Adani की संपत्ति पर पड़ा और इसमें तेजी से गिरावट दर्ज हुई। इस गिरावट के बाद ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में Gautam Adani ने अपना स्थान खो दिया। इतना ही नहीं Gautam Adani की कंपनियों के शेयरों में गिरावट अब भी जारी है और अगर ये गिरावट ऐसे ही जारी रही तो ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, यदि यह गिरावट नहीं रुकी तो गौतम अदाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का स्थान भी खो देंगे।

गौतम अदाणी की नेटवर्थ :

तीन दिन में तेजी से दर्ज हुई गिरावट के बाद Gautam Adani की नेटवर्थ घटकर 84.4 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि, Reliance Industries के मालिक मुकेश अंबानी Gautam Adani से सिर्फ एक पायदान ही ऊपर हैं। वर्तमान समय में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 82.2 बिलियन डॉलर है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com