'जनरल अटलांटिक' के जरिए 'रिलायंस रिटेल वेंचर्स को हासिल हुआ तीसरा निवेश

रिलायंस इंडस्ट्री अपने रिलायंस रिटेल में 2 निवेश पाने के बाद अब एक अन्य और कंपनी भी 'रिलायंस रिटेल वेंचर्स' (RRVL) में हिस्सेदारी हासिल करने जा रही है। बता दें, वह कंपनी 'जनरल अटलांटिक' है।
General Atlantic Invests in Reliance Retail
General Atlantic Invests in Reliance Retail Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। जहां एक तरफ अनेक कंपनियां कोरोनावायरस के चलते नुकसान उठा रही हैं। वहीं, मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री लॉकडाउन के समय से ही अपने Jio प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगातार एक के बाद एक कंपनियों के साथ डील फ़ाइनल करती गई और इस प्रकार कंपनी की 13-14 विदेशी कंपनियों के साथ हिस्सेदारी हो गई। वहीं, अपने रिलायंस रिटेल में 2 निवेश पाने के बाद अब एक अन्य और कंपनी भी 'रिलायंस रिटेल वेंचर्स' (RRVL) में हिस्सेदारी हासिल करने जा रही है। बता दें, वह कंपनी 'जनरल अटलांटिक' है।

जल्द होगी रिलायंस रिटेल वेंचर्स की डील :

दरअसल, आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) भारत की एक ऐसी कंपनी है। जो, काफी समय से सिर्फ विदेश की कई कंपनियों के साथ डील करने के लिए चर्चा में रही हैं। वहीं, अब RIL कंपनी जल्द ही अपने रिलायंस रिटेल (RRVL) के जरिए जनरल अटलांटिक कंपनी के साथ डील करने जा रही है। इस डील के तहत जनरल अटलांटिक कंपनी रिलायंस रिटेल (RRVL) में 3,675 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस निवेश के तहत रिलायंस रिटेल वेंचर्स की प्री मनी इक्विटी वैल्यू 4.285 लाख करोड़ रुपए तय की गई है। इस डील के बाद जनरल अटलांटिक कंपनी को रिलायंस रिटेल में 0.84% की हिस्सेदारी हासिल हो जाएंगे।

रिलायंस रिटेल में तीसरा निवेशक :

बताते चलें, यह तीसरी कंपनी हैं जिसने रिलायंस रिटेल में निवेश करने का ऐलान किया है। इस प्रकार कंपनी को तीसरा निवेशक प्राप्त हुआ। जिसे पाकर मुकेश अंबानी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने जनरल अटलांटिक कंपनी का निवेश के लिए स्वागत करते हुए खुशी जताई। बताते चलें, रिलायंस रिटेल में इससे पहले निवेश करने वाली कंपनियों के नाम निमलखित हैं।

  • सिल्वर लेक ने रिलायंस रिटेल में 7,500 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

  • केकेआर ने रिलायंस रिटेल में 5,550 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

गौरतलब है कि, यह साल मुकेश अंबानी के लिए काफी बेहतरीन साबित हो रहा हैं। कई निवेशकों का साथ पाने के बाद मंगलवार को ही मुकेश अंबानी का नाम एक बाद फिर से IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में पहले स्थान पर सुमार हो गया है। उनके अलावा बाकि अन्य मुख्य 10 लोगों के नाम जानने के लिए - क्लिक करें

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com