जब लड़की ने रतन टाटा को कहा 'छोटू' तब ऐसा रहा उनका रिएक्शन

जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो पोस्ट की। जिस पर एक मजेदार कमेंट आया और उस कमेंट पर रतन टाटा ने भी मजेदार जवाब दिया।
जब लड़की ने रतन टाटा को कहा 'छोटू' तब ऐसा रहा उनका रिएक्शन
जब लड़की ने रतन टाटा को कहा 'छोटू' तब ऐसा रहा उनका रिएक्शनRatan Tata Instagram

राज एक्सप्रेस। देश की जानी-मानी कंपनी टाटा संस के चेयरमैन और जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा आये दिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। वहीं, वह एक बार फिर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। इस बार उनका सुर्ख्यियों में नजर आने का कारण उनका एक इंस्ट्राग्राम पोस्ट है। जिस पर एक मजेदार कमेंट आया और उस कमेंट पर रतन टाटा ने भी मजेदार जवाब दिया।

रतन टाटा की पोस्ट पर आया कमेंट :

दरअसल, टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा पिछले साल 2020 के अक्टूबर में ही इंस्टाग्राम से जुड़े थे और अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मिलियन फॉलोवर्स पूरे हो गए हैं। इसी की खुशी जताते हुए उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की। जिस पर बहुत सारे लोगों ने लाइक्स और कमेंट भी किए। इन्हीं फॉलोवर्स में ही शामिल एक लड़की ने रतन टाटा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'छोटू'। बस उस लड़की का छोटू लिखना हुआ और उसे सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर रतन टाटा ने उस लड़की का बचाव करते हुए उसे बहुत प्यारा और मजेदार जवाब दिया।

रतन टाटा का रिप्लाई :

बताते चलें, एक लड़की द्वारा रतन टाटा के फोटो पर छोटू का कमेंट करने के बाद रतन टाटा ने उस लड़की का बचाव करते हुए रिप्लाई करते हुए लिखा, 'हम सभी में एक बच्चे के गुण होते हैं, प्लीज इस लड़की से रिस्पेक्ट से पेश आएं। हालांकि इसी बीच लड़की ने शर्मिंदा होते हुए अपना कमेंट डिलीट कर दिया। इसके बाद रतन टाटा ने अपने पोस्ट में लिखा कि, एक इनोसेंट महिला ने कल मुझे बच्चा कहकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं रतन टाटा :

बतात चलें, रतन टाटा ने बहुत कम समय में अपने इंस्टाग्राम पर इतने सारे दोस्त जोड़ लिए हैं। रतन टाटा ने लॉकडाउन में लोगों को काफी मोटिवेट भी किया साथ ही छटनी जैसे फैसलों पर आपत्ति भी जताई। वहीं, उन्होंने एक लड़की द्वारा किए कमेंट पर भी अच्छा सा रिएक्शन दिया। जबकि उस लड़की को यूजर्स ने जिस तरह ट्रोल किया उससे रतन टाटा की लोकप्रियता का अंदाजा लगाना आसान है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com