Go Colours चलाने वाली कंपनी Go Fashion का IPO आज से खुला

पिछले कुछ समय में बहुत सी कंपनियों ने अपने IPO मार्केट में उतारे हैं। इसी कड़ी में निवेशकों के लिए आज से विमंस वियर ब्रांड Go Colours चलाने वाली कंपनी Go Fashion का IPO लांच हो चुका है।
Go Colours चलाने वाली कंपनी Go Fashion का IPO आज से खुला
Go Colours चलाने वाली कंपनी Go Fashion का IPO आज से खुला Kavita Singh Rathore - RE

Go Fashion IPO : जब-जब कंपनियों को कारोबार का विस्तार करने या किसी अन्य कारण के लिए पूंजी जुटाने की आवश्यकता होती है। तब-तब कंपनियां अपना IPO (Initial Public Offering) लेकर मार्केट में उतरती हैं। जिससे उन कंपनियों को पूंजी जुटाने में निवेशकों का साथ मिल जाता है। जब कंपनियां लिस्ट हो जाती हैं तब निवेशकों के साथ ही कंपनियों को भी काफी मुनाफा होता है। इसी कड़ी में निवेशकों के लिए आज से विमंस वियर ब्रांड Go Colours चलाने वाली कंपनी Go Fashion का IPO लांच हो चुका है।

Go Fashion का IPO आज से लांच :

दरअसल, पिछले कुछ समय में बहुत सी कंपनियों ने अपने IPO मार्केट में उतारे हैं और अब भी कई कंपनियां लगातार अपने-अपने IPO लांच करने की जानकारी साझा कर रही हैं। वहीं, आज 17 नवंबर बुधवार को Go Fashion का IPO खुल गया है। हर IPO की तरह यह भी तीन दिवसीय रहेगा। इस IPO के लिए कंपनी ने 1014 करोड़ रुपए के इश्यू जारी किए है। जबकि, इसका प्राइस बैंड 655-690 रुपए तय किया गया है। कंपनी IPO के लिए इश्यू 22 नवंबर को बंद करेगी। इसके अलावा सामने आई जानकारी के मुताबिक कंपनी के IPO में 125 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 12,878,389 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल के लिए रखा गया है।

कंपनी की IPO से योजना :

बताते चलें, Go Fashion का IPO आज से खुल कर 22 नवंबर यानी सोमवार को बंद हो जाएगा। वहीं, कंपनी ने आज मंगलवार को पहले दिन एंकर इनवेस्टर्स से करीब 456 करोड़ रुपये की रकम जुटाई है। जबकि, कंपनी की IPO से लगभग 1,013.6 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। Go Fashion IPO में निवेश करने के लिए न्यूनतम 21 शेयरों का एक लॉट खरीदना जरूरी होगा। ग्रे मार्केट में इस IPO के लिए प्रति शेयर 560 रुपये तक प्रीमियम चल रहा है। बता दें, कंपनी का IPO से 800 करोड़ रुपये का है। इस IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल कंपनी देशभर में 120 नए ब्रांड आउटलेट खोलने में करेगी।

Go Fashion में हिस्सेदार :

Go Fashion में हिस्सेदार PKS फैमिली ट्रस्ट 7,45,676 और वीकेएस फैमिली ट्रस्ट 7,45,676, सिकोइया कैपिटल इंडिया इंवेस्टमेंट 74,98,875, इंडिया एडवांटेज फंड S4I 33,11,478 और डायनामिक इंडिया फंड एस4 यूएस आई 5,76,684 शेयरों को ऑफर फॉर सेल (OFS) के लिए रखेंगी। Go Fashion के IPO में करीब 75% हिस्सा पात्र संस्थागत निवेशक (QIB) के लिए, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और 10% रिटेल इंवेस्टर्स के लिए रखा गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co