साल खत्म होने के ठीक एक दिन पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में पहले महीने से अब तक कई बार गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अब साल ख़त्म होने में एक दिन बचा है और आज (गुरूवार) को एक बार फिर सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की गई है।
साल खत्म होने के ठीक एक दिन पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी
साल खत्म होने के ठीक एक दिन पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी Social Media

राज एक्सप्रेस। जहां, देश में कोरोना और नए Omicron वेरिएंट का आतंक अभी भी जारी है। वहीं, यह साल लोगों के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है। इस साल के पहले महीने से ही देश में लगभग सभी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, इन सब के बीच सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में पहले महीने से अब तक कई बार गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अब साल ख़त्म होने में एक दिन बचा है और आज (गुरुवार) को एक बार फिर सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की गई है।

सोने की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट :

जी हां, भारत में कोरोना की मार से बढ़ रही महंगाई के बीच सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। आज MCX में गोल्ड फ्यूचर में 38 रुपये की गिरावट के बाद सोने की कीमतें 47838 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। यह कीमतें IBJA के अनुसार जारी की गई है। बता दें, कल सोने की कीमतें 47876 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुई थी। हालांकि इसके बाद भी सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 8,362 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये पर पंहुचा है। बता दें, सोने की कीमतों का ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में नजर आया। तब सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।

चांदी की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट :

देश में कोरोना वायरस के बाद आई आर्थिक मंदी के बाद पिछले महीनों में सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखा गया है। वहीं, आज चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इस प्रकार गुरुवार को चांदी की कीमतों में 0.44% की गिरावट दर्ज की गई और यह कीमतें गिरकर 61588 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो, चांदी की कीमत गिरकर 25.34 डॉलर प्रति औंस पर आ पहुंची। इस प्रकार आज चांदी का रेट 492 रुपये प्रति किलो गिरावट के साथ खुला है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com