एक महीने बाद सोने-चांदी की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट

जहां आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं हैं। वहीं, इन सब के बीच सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मार्च में भी कई बार ये कीमतें गिरी थीं।
एक महीने बाद सोने-चांदी की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट
एक महीने बाद सोने-चांदी की कीमतों में दर्ज की गई गिरावटSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। जहां, देश में कोरोना का आतंक अभी भी जारी है। वहीं, यह साल लोगों के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है। इस साल के पहले महीने से ही देश में लगभग सभी जरूरी वस्तुएं जैसे पेट्रोल-डीजल, CNG-PNG, दालों, सब्जियों और LPG की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। आज भी जहां देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं है। वहीं, इन सब के बीच सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आज (बुधवार) एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इससे पहले इस साल के मार्च महीने में भी कई बार सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

सोने की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट :

जी हां, भारत में कोरोना की मार और पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही महंगाई के बीच सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज MCX में गोल्ड फ्यूचर में 0.32% और 52 रुपये की गिरावट के बाद सोने की कीमतें 47,481रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो, 89.279 के दो महीने के निचले स्तर को छूने के बाद डॉलर इंडेक्स 90.219 पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 0.1% गिरकर 1,833 डॉलर प्रति औंस पर आ पंहुचा है। जबकि, अमेरिका का सोना वायदा 0.2% की गिरकर के साथ 1,834.20 डॉलर प्रति औंस पैट आ पंहुचा है।

चांदी की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट :

देश में कोरोना वायरस के बाद आई आर्थिक मंदी के बाद पिछले महीनों में सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखा गया है। वहीं, आज चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इस प्रकार बुधवार को चांदी की कीमतों में 0.74% यानी 529 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह कीमतें गिरकर 71,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो, चांदी की कीमत 0.1% की गिरावट के साथ 27.29 डॉलर प्रति औंस पर थी।

अन्य धातुओं की कीमत :

सोने चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज करने के अलावा पैलेडियम की कीमतों में 0.1% की बढ़त दर्ज की गई है इस बढ़त के बाद पैलेडियम की कीमत 2961.52 डॉलर पर पहुंच गई। जबकि प्लैटिनम की कीमतें भी 0.4% गिरते हुए 1241.64 डॉलर पर आ पहुंची।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co