सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त के साथ हुई सप्ताह की शुरुआत

साल की शुरुआत से अब तक कई बार सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कई गिरावट दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं, आज इन कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है।
सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त के साथ हुई सप्ताह की शुरुआत
सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त के साथ हुई सप्ताह की शुरुआतSocial Media

राज एक्सप्रेस। जहां, देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। वहीं, यह साल लोगों के लिए कोरोना के चलते चिंताजनक और महंगाई के चलते काफी महंगा साबित हो रहा है। इस साल के पहले महीने से अब तक देश में लगभग सभी जरूरी वस्तुएं जैसे पेट्रोल-डीजल, CNG-PNG, पेट्रोल-डीजल, दालों, सब्जियों और LPG की कीमतों में एक से ज्यादा बार बढ़त दर्ज की जा चुकी है। जबकि, इन सब के बीच सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कई गिरावट दर्ज की जा चुकी है। वहीं, आज इन कीमतों में बढ़त दर्ज की है।

सोने की कीमतों में दर्ज की गई बढ़त :

जी हां, भारत में कोरोना की मार और पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही महंगाई के बीच इस सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज होने के साथ हुई है। सोमवार को सोना वायदा 0.7% बढ़कर 48,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 0.6% बढ़कर 1,852.39 डॉलर प्रति औंस पर जा पंहुचा है।

चांदी की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट :

देश में कोरोना वायरस के बाद आई आर्थिक मंदी के बाद पिछले महीनों में सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखा गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में आज बढ़त दर्ज की गई हालांकि, पिछले कुछ समय में जब सोने की कीमतें गिरी। उस दौरान भी चांदी की कीमतें बढ़ी थीं। वहीं, आज चांदी की कीमतों में 0.9% बढ़कर दर्ज की गई। इस प्रकार यह कीमतें 27.66 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंची।

हर जगह की कीमत है अलग :

बताते चलें, सोने की हर जगह अलग-अलग कीमतें तय की जाती हैं। जैसे आज मेरठ में 24 कैरेट सोने की कीमत 48,810.0 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेटे सोने का भाव 44,743.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, चांदी का भाव 72,770.0 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, आज नागपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 48,790.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो 22 कैरेटे सोने का भाव 44,724.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है और चांदी की कीमतें 72,750.0 रुपये प्रति किलोग्राम तक चढ़ीं।

पैलेडियम की कीमत :

सोने चांदी की कीमतों के साथ ही पैलेडियम की कीमतों में 0.3% की बढ़त दर्ज की गई है इस बढ़त के बाद पैलेडियम की कीमत 1228.50 डॉलर पर पहुंच गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com