सोने की कीमत में गिरावट से महिलाएं खुश, निराश कर रही चांदी की बढ़ी हुईं कीमत

इस साल में सोने की कीमतों में काफी बार गिरावट दर्ज की गई। कुछ समय के बाद आज एक बार फिर सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है।
सोने की कीमत में गिरावट से महिलाएं खुश, निराश कर रही चांदी की बढ़ी हुईं कीमत
सोने की कीमत में गिरावट से महिलाएं खुश, निराश कर रही चांदी की बढ़ी हुईं कीमतSocial Media

राज एक्सप्रेस। जहां, देश में कोरोना का आतंक अभी भी जारी है। जिसके चलते देश के कई राज्यों में अब भी लॉकडाउन, कोरोना कर्फ्यू जारी है। जिसके चलते लोग काफी नुकसान उठा रहे हैं। देश में कोरोना के कारण बने हालातों के कारण यह साल लोगों के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है। इस साल के पहले महीने से ही देश में लगभग सभी जरूरी वस्तुएं महंगी हो गईं। जबकि इस साल में सोने की कीमतों में काफी बार गिरावट दर्ज की गई। कुछ समय के बाद आज एक बार फिर सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है।

सोने की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट :

जी हां, भारत में कोरोना की मार और पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही महंगाई के बीच आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज MCX में गोल्ड फ्यूचर में 0.05% की गिरावट के बाद सोने की कीमतें 49,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। बता दें, पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 0.32% बढ़कर 49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पांच माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 1,907.67 डॉलर प्रति औंस पर आ पंहुचा है। जबकि, सोने की कीमतें पिछले हफ्ते 1,916.40 डॉलर प्रति औंस के पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा था।

चांदी की कीमतों में दर्ज की गई बढ़त :

जहां, पिछले महीनों के दौरान लगातार सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। उसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है, लेकिन आज यानी गुरुवार को चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। चांदी की कीमतें 0.2 फीसदी बढ़कर 72,828 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। जबकि, पिछले कारोबारी सत्र यानी पिछले हफ्ते में चांदी 0.6% बढ़ 28.16 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी। आज प्लैटिनम की कीमत 0.2% बढ़कर 1,192 डॉलर पर जा पहुंची है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com